
नगर निगम भवन से रविवार को उम्मेद स्टेडियम तक विंटेज कार रैली निकाली गई।

यह रैली महाराव भीमसिंह स्टेडियम के बाहर खत्म हुई।

दशकों पुरानी कारों को देखने काफी तादाद में लोग पहुंचे।

कारों के अलावा टू व्हीलर को भी शामिल किया गया। जिन्हें देखकर भी लाेग रोमांचित हो उठे।

कोटा दशहरा एडवेंचर फेस्टिवल के तहत रविवार को विंटेज कार रैली में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

पुरानी शान को नई पहचान देने के लिए यह अायाेजन बहुत हद तक कारगर साबित हुआ।

किसी ने पुरानी पंसदीदा कार संग सेल्फी ली तो कोई कार की सीट पर बैठा

पुरानी बाइक पर नया जोश किसी तरह जमेगा, यह देखने के लिए कई युवा बाइक पर सवार हुए।

कारों के मालिक भी नगर निगम के लिए आयोजन से खासे खुश नजर आए।

राजसी ठाट का मजा आ गया, जो भी इन कारों में सवार हुआ, उसने एेसा ही अनुभव किया।

कोटा की एेसी सैर फिर न जाने कब हाे ।

एक सेल्फी, स्टाइल के साथ हो जाए।

दशहरा मेले में इस वर्ष नागरिकों के मनोरंजन के लिए तीन नए कार्यक्रमों को आयोजन जा रहे हैं।