कोटा

बीमारियों को लेकर हरकत में आई अदालत, जारी किए नोटिस

स्थायी लोक अदालत ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य समेत 6 अधिकारियों को नोटिस जारी किया। कहा मौसमी बीमा‍रियों की रोकथाम करें।
2 min read
Sep 23, 2017
Swine Flu, Dengue, Medical Department,  Seasonal Diseases, Medical in Kota, Swine Flu in Kota, Dengue in Kota, Public Court, Notice Issued,  Municipal Kota, Urban Administration, Kota News, Kota Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, कोटा, कोटा पत्रिका, स्वाइन फ्लू, डेंग़ू, चिकित्सा विभाग कोटा, नगर निगम कोटा, न‍गरीय प्रशासन, लोक अदालत
बीमारियों को लेकर हरकत में आई अदालत, जारी किए नोटिस

मौसमी बीमारियाें के कारण अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की और से काेई ठोस कदम उठता दिखाई नहीं दे रहा। इस गंभीर समस्या को हल करने में कानून का सहारा लिया जा रहा है। स्वाइन फ्लू, डेंगू और मौसमी बीमारियों की सही ढंग से रोकथाम नहीं करने के मामले में पेश जनहित याचिका पर शुक्रवार को स्थायी लोक अदालत ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत 6 अधिकारियों को नोटिस जारी कर 9 अक्टूबर को जवाब देने को कहा है।

Read More: आशा पारीक के हत्यारों को हुई उम्रकैद, कोटा की एडीजे कोर्ट ने सुनाई सजा

एडवोकेट ने कोट में याचिका पेश की

एडवोकेट लोकेश कुमार सैनी ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, सीएमएचओ, एमबीएस, जेके लोन व नए अस्पतालों के अधीक्षक और जिला कलक्टर के खिलाफ याचिका पेश की, जिसमें कहा कि शहर में डेंगू, स्वाइन फ्लू, स्क्रब टायफस व मौसमी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही है। इनसे अब तक कई मरीजों की मौत हो चुकी है।

याचिका में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने की बात

सरकारी अस्पतालों में न तो इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं और न ही चिकित्सा विभाग इन बीमारियों की रोकथाम में सफल हो रहा है। गत तीन सालों की तुलाना में इस साल अब तक कई अधिक मरीजों की इन बीमारियों से मौत हो चुकी है। याचिका में कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि इन गम्भीर बीमारियों को नियंत्रित किया जाए। साथ ही रोकथाम के लिए अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए।

स्वाइन फ्लू से दो की मौत

स्वाइन फ्लू से शुक्रवार को दो जनों की मौत हो गई। इनमें एक कोटा व दूसरा मध्यप्रदेश के सिंगोली निवासी है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कोटा जिले के खातौली निवासी युवक क18 को बसंत विहार स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन स्वाब लिया था, रिपोर्ट पॉजीटिव आई। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उधर, मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र के सिंगोली निवासी बुजुर्ग महिला को 19 सितम्बर को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 21 को सुबह रिपोर्ट पॉजीटिव आई। दोपहर में उनकी मौत हो गई।

डेंगू के 18 व स्वाइन फ्लू के 6 मामले आए

कोटा जिले में डेंगू के 18 कार्ड टेस्ट पॉजीटिव आए, वहीं स्वाइन फ्लू के 6 मामले सामने आए। स्वाइन फ्लू में कोटा के 5 व बूंदी का एक रोगी शामिल है।

Published on:
23 Sept 2017 12:22 pm