5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्या भोज के नाम पर खिलाया बासी खाना, फूड पॉइजनिंग होने से बिगड़ी 70 बच्चों की हालत

बारां के पास मंडोला स्कूल के बच्चों की दोपहर के भोजन के बाद तबीयत बिगड़ी। बच्चों ने कहा एक व्यापारी ने कन्या भोज का आयोजन रखा गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 22 Sep 2017, 5:34 PM IST

Children Eat Stale Food, Food Poisoning, School Children Sick, District Hospital, Food, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika, कोटा, राजस्थान पत्रिका, फ़ूड पॉइजनिंग

food poisoning in school children at baran

बारां के निकट मंडोला के सरकारी स्कूल के दर्जनों बच्चों की तबियत शुक्रवार दोपहर अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को जिला अस्पताल लाकर उपचार शुरू कराया गया है। उपचार के दौरान फ़ूड पॉइजनिंग से तबियत बिगड़ना की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों एक व्यापारी ने खाने के लिए बुलाया था, खाने के बाद से बच्चों हालत बिगड़ने लगी।







Read More: कार से ऑयल टपकने का झांसा देकर रुपयों से भरा बैग ले भागा किशोर

रात का खाना परोसा बच्चों को

मंडोला कस्बा स्थित मंगल एजेंसी के मालिक के यहां गुरुवार को खाने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मेहमानों के कम आने से बहुत सारा खाना बच गया। बचे हुए खाने के फेंकने के बजाय व्यापारी ने बचा हुआ खाना स्कूली बच्चों में बांटने के लिए भिजवा दिया। एजेंसी के कर्मचारियों ने खाना स्कूल के बच्चाें को एजेंसी पर बुलाकर खिला दिया। खाने में बासी पूड़ी, सब्जी और रायता खाने के बाद बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। एक के बाद एक बच्चे को उल्टी दस्त होने लगे और देखते ही देखते पूरे गांव के 70 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Read More: #kotadussehramela2017 सुरीली संध्या के साथ दशहरा मेले का आगाज

दुर्गंध अा रही थी खाने से

अस्पताल में बच्चों व ग्रामीणों ने बताया की एजेंसी के मालिक ने कन्याभोज का आयोजन रखा गया था। उसके बाद बचे भोजन को आज स्कूल के बच्चों को बुलाकर कराया गया। इसके बाद बच्चों की तबियत बिगड़नी शुरू हुई। बच्चों ने यह भी बताया की पूड़ी सब्जी में से दुर्गंध भी आ रही थी, लेकिन उनसे कहा गया कि मसाले ज्यादा पड़ने से उनकी खुशबू आ रही है। जब बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई तो कर्मचारी भाग खड़े हुए।

Read More: दोस्तों के साथ मिलकर लूट करता था एसपी ऑफिस का ये क्लर्क

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

बीमार बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए कस्बे के ही एक चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया, लेकिन फूड प्वाइजनिंग के चलते हालात ज्यादा खराब होने के बाद बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया। जानकारी मिलने पर कई जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल जिला अस्पताल में 70 से ज्यादा बच्चों का इलाज चल रहा है।