कोटा

उदघाटन से पहले ही सोशल मीडिया पर छाई हैंगिंग ब्रिज की खूबसूरती, गड़करी ने ट्विट किया वीडियो

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी हैंगिंग ब्रिज की खूबसूरती के दीवाने हो गए। उन्होंने ब्रिज का वीडियो ट्विटर एकाउंट पर अपलोड़ किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2017, 1:41 PM IST
Hanging Bridge, kota patrika, Single Spine Bridge, Bridge on chambal, HangingBridge kota, East West Corridor, हैंगिंग ब्रिज, हैंगिंग ब्रिज कोटा, हैंगिंग ब्रिज इन इंडिया, Rajasthan Patrika, Kota, NHAI, Kota News, Patrika News, Kota Police,Hanging Bridge load testing report
सोशल मीडिया पर छाया हैंगिंग ब्रिज का वीडियो।

हैंगिंग ब्रिज उदघाटन से पहले ही अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाने लगा है। खुद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक उसके दीवाने हो गए हैं। गडकरी ने शनिवार शाम को सवा चार बजे अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट से हैंगिंग ब्रिज के एरियल व्यू का खूबसूरत वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में ब्रिज से होकर गुजरती 6 लेन सड़क का भी नजारा दिखाया गया है।

नौ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कोटा वासियों का बड़ा सपना पूरा हो गया। शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हैंगिंग ब्रिज को आखिरी ट्रायल के लिए चालू कर दिया। इस ट्रायल के दौरान बिना टोल चुकाए कोटा के लोग हैंगिंग ब्रिज पर आ जा सकेंगे। इसके साथ ही बूंदी रोड पर तालेड़ा के पास से, बारां रोड पर फोरलेन के नजदीक और झालावाड़ रोड से सभी वाहनों को हैंगिंग ब्रिज की ओर डायवर्ट किया कर दिया गया है। यह ट्रायल 28 अगस्त को शाम चार बजे तक किया जाएगा। इसके बाद ब्रिज को दोबारा बंद कर दिया जाएगा और फिर 29 अगस्त को लोकार्पण के बाद पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।

गडकरी ने किया ट्वीट

कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला ने आखिरी ट्रायल की शुुरुआत करते हुए जनप्रतिनिधियों की गाड़ी के काफिले के साथ हैंगिंग ब्रिज पार किया। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय परिवहन मंत्री ने इसी समय अपने ट्विटर एकाउंट पर हैंगिंग ब्रिज और सिक्स लेन रोड ट्रेक के साथ-साथ उदयपुर शहर से गुजरती सड़कों के एरियल व्यू का वीडियो अपलोड किया। हालांकि गडकरी इस वीडियो के बहाने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते नजर आए। जबकि इन परियोजनाओं की नींव उनकी सरकार बनने से पहले ही रखी जा चुकी थी।

नॉयज बरियर को लेकर लोग नाराज

एनएएचआई ने हैंगिंग ब्रिज को टूरिस्ट प्लेस के तौर पर विकसित करने की बात कही थी। आखिरी चरण के काम की शुरुआत के साथ एनएएचआई अधिकारियों ने दावा किया था कि हैंगिंग ब्रिज से गुजरने वाले लोग चम्बल नदी का खूबसूरत नजारा देख सकें इसके लिए ब्रिज के दोनों ओर पारदर्शी साइड पैनल लगाए जाएंगे, लेकिन जब काम खत्म हुआ तो लोग देखकर चौंक गए कि एनएएचआई ने ब्रिज के दोनों ओर पॉलीकार्बामेट के साइड पैनल लगा दिए। जिनसे चम्बल का खूबसूरत नजारा बिल्कुल भी दिखाई नहीं पड़ेगा। एनएएचआई अधिकारियों से जब इस बदलाव के बारे में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

Published on: