कोटा

IMD Monsoon Update: अभी-अभी मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट, यहां होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी तीन घंटों के भीतर कोटा, नागौर, बूंदी, अजमेर, दौसा, भीलवाड़ा, जयपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बारां और झालावाड़ में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2023, 4:33 PM IST
new_alert_for_heavy_rain.jpg

अजमेर। राजस्थान के कुछ जिलों पर मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। इस बीच जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी तीन घंटों के भीतर कोटा, नागौर, बूंदी, अजमेर, दौसा, भीलवाड़ा, जयपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बारां और झालावाड़ में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अजमेर की बात करें तो यहां के मौसम में सोमवार को भी बदलाव कायम रहा। आसमान पर सुबह से बादलों की उमड़-घुमड़ चली। शाम को शहर में कई जगह बौछारें गिरी। हवा चलने और मामूली बरसात से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम में गर्माहट फिर भी बनी रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार के मुकाबले पारे में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई । मौसम विभाग ने 0.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की।

रुक-रुक कर हल्की बारिश
सुबह से बादलों की आवाजाही और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। सुबह 11 बजे बाद धूप निकली तो गर्माहट हो गई। दोपहर बाद बादल घिर आए। दोपहर करीब 4.15 बजे माकड़वाली रोड, पंचशील, वैशाली नगर, क्रिश्चियनगंज, आनासागर लिंक रोड, जयपुर रोड और अन्य इलाकों में बौछारें गिरी। रुक-रुक कर दस मिनट बरसात हुई। दौराई, डूमाडा, अजयसर, खरेखड़ी सहित माखुपुरा, पर्बतपुरा इलाक में शाम तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में आगे क्या...
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के विभिन्न इलाकों में आगामी दो-तीन दिन बरसात की संभावना बताई गई है। इसके बाद सितम्बर के दूसरे पखवाड़े में भी कई जगह बारिश हो सकती है। सिंचाई विभाग ने अब तक 453 मिलीमीटर बरसात दर्ज की है।

Published on: