सिरोही/आबूरोड। सिरोही पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल की अध्यक्षता में सिरोही स्थित एक होटल में जिला बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार के पेट्रोल-डीजल पर वेट कम नहीं करने के विरोध में बुधवार से सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने 24 अप्रेल से पूरे राजस्थान में महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर वेट कम करने की मंशा दिखाई नहीं देती है, इसलिए सभी को संगठित होकर पेट्रोलियम डीलर वेट के मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करवाना जरूरी है।