29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jhalawar / IMD Heavy Rain Alert: आज भी भारी बारिश करेगी बेहाल, मौसम विभाग की नई चेतावनी जारी

IMD Heavy Rain Alert: आज भी भारी बारिश करेगी बेहाल, मौसम विभाग की नई चेतावनी जारी

मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार को धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 12 Sep 2023, 11:58 AM IST

monsoon_in_rajasthan.jpg

झालावाड़। राजस्थान के कुछ जिलों में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। इस बीच मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार को धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, जयपुर, झालावाड़, कोटा और टोंक में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। इस बीच झालावाड़ शहर में सोमवार शाम को करीब आधा घंटा अच्छी बारिश हुई, इससे दिनभर की उमस से राहत मिली। वहीं मौसम सुहाना हो गया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कोटा दौरा रद्द, नहीं करेंगे चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण

सोमवार को असनावर में करीब पौन घंटा जोरदार बारिश होने से 18 एमएम बारिश दर्ज गई। जिले में देर शाम को सारोला, झालरापाटन, खानपुर, पनवाड़, रटलाई सहित कई क्षेत्रों मेें अच्छी बारिश हुई। जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश असनावर में 130,झालावाड़ में 19, झालरापाटन में 36,रायपुर में 30,अकलेरा व बकानी में 22, खानपुर में 5,मनोहरथाना में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले में अभी तक औसत बारिश 615.02 एमएम दर्ज गई।

यह भी पढ़ें- यूएनओ की ताजा रिपोर्ट: भारत और पाकिस्तानी बॉर्डर पर दिखी ऐसी खतरनाक चीज

असनावर कस्बे में सोमवार को आसमान में काली घटाओं व बिजली की गर्जना के साथ दोपहर में करीब आधा घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। उजाड़ नदी व बरसाती नालों में पानी की आवक हुई। कस्बे के अग्रसेन बाजार में नाला जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं होने से दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सारोलाकलां कस्बे के साप्ताहिक हाट में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे मुख्य बाजार से पानी बह निकला। इससे किसानों ने राहत महसूस की।