कुचामन शहर

राजस्थान की नौसेना लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ की सड़क हादसे में मौत, 2 साल पहले ज्वाइन की थी नौकरी

Lieutenant Anshu Rathore: राजस्थान की नौसेना लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्होंने दो साल पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी। इस दुखद खबर से पूरे डीडवाना-कुचामन जिले में शोक की लहर छा गई है।

2 min read
Navy Lieutenant Anshu Rathore dies (Patrika Photo)

Navy Lieutenant Anshu Rathore dies: लाडनूं उपखंड क्षेत्र के ग्राम बिठुड़ा की बेटी और भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का रविवार सुबह गुजरात के जामनगर में ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि अंशु राठौड़ का पार्थिव शरीर छह अप्रैल सोमवार दोपहर उनके पैतृक गांव बिठुड़ा लाडनूं लाया जाएगा। इसके बाद राजकीय सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा गारनेट माफिया कांड: BJP विधायक के करीबी अजय पांचाल की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, IPS की भूमिका ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

दो साल पहले ज्वाइन की थी नौकरी

अंशु राठौड़ ने करीब दो साल पहले भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर लाडनूं उपखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया था। वे इस क्षेत्र की पहली महिला थीं, जिन्होंने भारतीय नौसेना में अधिकारी पद हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल था। राठौड़ सैन्य परिवार से संबंध रखती थीं।

उनके दादा और पिता दोनों ही भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके पिता वर्तमान में झोटवाड़ा, जयपुर में आबकारी थाना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में उनका एक भाई भी है, जो वर्तमान में सेवाओं की तैयारी कर रहा है। अंशु के असामयिक निधन से गांव बिठुड़ा सहित पूरे डीडवाना-कुचामन जिले में शोक की लहर है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने गहरा दुख जताया

-बिठुड़ा निवासी किशन सिंह जी जोधा की सुपुत्री लेफ्टिनेंट अंशु जोधा के असामयिक निधन का हृदय विदारक समाचार सुनकर मन गहरे दुःख से भर गया। एक होनहार बेटी, एक वीर वर्दीधारी की ऐसी अचानक विदाई शब्दों को मौन कर देती है। इस अत्यंत दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस असीम पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।

-बिठुड़ा (डीडवाना) राजस्थान की बेटी लेफ्टिनेंट अंशु जोधा जो की साल भर पहले ही सेना में भर्ती हुई थी, जामनगर में एक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। देश सेवा में समर्पित एक वीर बेटी का यूं असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका साहस, समर्पण कर्तव्यनिष्ठा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

-बहुत ही दुखद और हृदयविदारक समाचार देश सेवा में समर्पित एक वीर बेटी का यूं असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका साहस, समर्पण कर्तव्यनिष्ठा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ जी का जामनगर में आकस्मिक निधन हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर की बेंगलूरु में पीट-पीटकर हत्या, होटल में खाना खाने के दौरान हमला

Published on:
06 Apr 2026 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर