कुशीनगर

Acid attack: सगाई से पहले…सो रही मां, बेटी पर उड़ेला तेजाब, लड़की की मौत… मां गंभीर

कुशीनगर में एसिड अटैक में एक युवती की मौत हो गई, मामला लव अफेयर से जुड़ा लग रहा ही। घटना में मां की हालत गंभीर है। हमलावर रात में छत के रास्ते घर में घुसे और सो रही मां-बेटी पर एसिड फेंक दिया। एसिड डालने के बाद वे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए।

2 min read
Apr 10, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका। एसिड अटैक

कुशीनगर जिले में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसमें दो युवकों ने घर में घुसकर मां और बेटी पर तेजाब फेंक दिया और छत रास्ते भाग निकले। इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना मोरवन के टोला इमिलिया में हुई इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी (23) की गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, वहीं मां लीलावती(58) की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

बदबू आने पर खुला दबा हुआ राज! पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने ये क्या कर डाला?

एसिड अटैक की जानकारी मिलते ही पहुंचे DIG, SP

घटना की जानकारी मिलते ही डीआइजी एस चनप्पा, एसपी केशव मिश्र ने भी मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित की। पिता की तहरीर के आधार पडरौना के अभिमन्यु प्रसाद व जटहा बाजार के छोटे कुशवाहा के विरुद्ध रामकोला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

शुक्रवार को थी काजल की सगाई, घर में मौजूद थे मेहमान

जानकारी के मुताबिक मृतक काजल की सगाई कार्यक्रम था, घर में मेहमान जुटे हुए थे, प्रभुनाथ यादव घर के बाहर बरामदे में अपने नाती के साथ सो रहे थे। पत्नी लीलावती देवी और सबसे छोटी बेटी काजल अंदर कमरे में सोई हुई थीं। मायके आई बड़ी पुत्री सुशीला छोटे भाई के साथ घर के दूसरे मंजिल के एक कमरे में सो रहे थे।

छत के रास्ते दाखिल हुए दोनों आरोपी, मां और बेटी पर फेंके तेजाब

पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रात लगभग दो बजे अभिमन्यु यादव और छोटे कुशवाहा छत के रास्ते घर में दाखिल हुए, और मां के साथ सो रही काजल पर तेजाब उड़ेल कर आसानी से वापस उसी रास्ते फरार हो गए। तेजाब पड़ते ही मां, बेटी की चीख से घर के लोग जग गए और कमरे में पहुंचे

कमरे में चीखती मां,बेटी को देख रोंगटे खड़े

वहां की स्थिति देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।मां-बेटी को सीएचसी रामकोला ले जाया गया, गंभीर स्थिति में डाक्टरों ने मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां पर बुरी तरह झुलसी काजल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मां का उपचार चल रहा है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि, आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। पिता ने बताया कि शुक्रवार को काजल को देखने लड़के आने वाले थे, और रात में यह वीभत्स घटना हो है।

ये भी पढ़ें

वाराणसी में 80 लाख की डकैती, गुजरात के कर्मी को असलहा सटाकर हुई वरदात

Published on:
10 Apr 2026 02:50 pm
Also Read
View All