10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में 80 लाख की डकैती, गुजरात के कर्मी को असलहा सटाकर हुई वरदात

भेलूपुर थाना क्षेत्र में 80 लाख रुपए की डकैती किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुजरात की एक कंपनी के कर्मचारी को असलहे के बल पर जान से मारने की धमकी दी गई और उसे 80 लख रुपए की डकैती की गई...

2 min read
Google source verification

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र में 80 लाख रुपए की डकैती किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुजरात की एक कंपनी के कर्मचारी को असलहे के बल पर जान से मारने की धमकी दी गई और उसे 80 लख रुपए की डकैती की गई। आरोप है कि इस डकैती की घटना को 6 नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है और कर्मचारियों की पिटाई करने और पैसे लूटने के बाद फरार हो गए।

गुजरात के कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर

जानकारी के मुताबिक, गुजरात के गांधीनगर के रहने वाले कमलेश कुमार शाह ने वाराणसी पुलिस को शिकायत दी है और बताया है कि उनकी फॉर्म मेसेर्स एसके ट्रेडर्स पूरे भारत में सब्जी, फल, फूल और अन्य कृषि उत्पादों का कारोबार करती है। उन्होंने बताया कि कंपनी का मुख्य कार्यालय गुजरात में है जबकि एक और कार्यालय मुंबई के जेवरी बाजार में खोला गया है। उन्होंने बताया कि यह फॉर्म एमएसएमई और केंद्रीय भंडार के अंतर्गत पंजीकृत भी कराई गई है।

कमलेश शाह ने बताया कि उन्हें कुछ कृषि उत्पादों की जरूरत थी, जिसके लिए 13 मार्च को उन्होंने अपने एक कर्मचारी बजरंग सिंह को 80 लख रुपए देकर वाराणसी भेजा था। उन्होंने बताया कि बजरंग सिंह मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और वह कार से वाराणसी पहुंचा और शिवराज नगर में अपने एक परिचित राजेंद्र सिंह के मकान में रुका था। उन्होंने बताया कि राजेंद्र ने उन्हें जानकारी दी कि वह कार में ही सो रहा था और पैसे भी कार में ही रखे गए थे।

असलहे के बल पर की लूट

कमलेश ने बताया कि 14 मार्च की रात करीब 6 की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे और पार्किंग में खड़ी गाड़ी के पास जाकर असलहा निकाल लिया। इसके साथ ही गाड़ी में सो रहे बजरंग सिंह को असलहे के बल पर बाहर निकाल लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग को बंधक बनाया गया और कार में रखे हुए 80 लाख रुपए छीनकर आरोपी फरार हो गए। भगाने के दौरान कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गया था।

घटना के बाद बजरंग ने इसकी जानकारी मकान मालिक राजेंद्र को दी। इसके साथ ही फार्म के एक अन्य कर्मचारी हंसमुख गिरी को भी इसकी जानकारी दी गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद भेलूपुर पुलिस इसकी तहकीकात में जुट गई है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है। जल्द ही बदमाशों की पहचान हो जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।