कुशीनगर

कैबिनेट मंत्री के स्वागत में आया बुलडोजर पलटा, झंडा लेकर खड़ा युवक गिरा…रैली में मची अफरा तफरी

कुशीनगर में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद के के कार्यक्रम में मौजूद उत्साहित कार्यकर्ता बुलडोजर पर झंडा लेकर खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रक ने बुलडोजर में तेजी से टक्कर मार दिया।
1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2026, 7:24 PM IST
Up news, Kushinagar
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद

कुशीनगर में बुधवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का आगमन था, उनके स्वागत में खड़ा निषाद पार्टी का कार्यकर्ता इसी दौरान बुलडोजर से नीचे गिर गया। युवक हाथ में झंडा लेकर लहरा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बुलडोजर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुलडोजर पलट गया, उसी दौरान युवक मुंह के बल नीचे गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का था कार्यक्रम

संजय निषाद 'संवैधानिक आरक्षण पद यात्रा' लेकर पहुंचने वाले थे। उन्हीं के स्वागत में कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। युवक के गिरते ही चीख पुकार मचते ही रैली स्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोग घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर ऐम्स के लिए रेफर कर दिया।

बुलडोजर पर खड़े युवक लहरा रहे थे झंडा, ट्रक की टक्कर से युवक गिरा

जानकारी के मुताबिक डॉ. संजय निषाद को कुशीनगर जिला मुख्यालय पर एक जनसभा को संबोधित करना था। उनके स्वागत के लिए तमकुहीराज के बनवा टोला NH-28 के पास निषाद पार्टी के कार्यकर्ता जुट थे।

निषाद पार्टी के तीन कार्यकर्ता एक बुलडोजर पर खड़े होकर झंडा लहरा रहे थे। इसी दौरान वहां से निकल रहे एक ट्रक ने बुलडोजर को पीछे से टक्कर मार दी। बुलडोजर बैलेंस बिगड़ने से पलट गया और शंभु अचानक नीचे गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में डॉक्टरों ने गोरखपुर किया रेफर

शम्भू निषाद परसा उर्फ सिरिसिया सेवरही क्षेत्र का रहने वाला है। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार भी मौके पर पहुंचे।विधायक ने घायल युवक को अपनी गाड़ी से फरहान हॉस्पिटल पहुंचाया, डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को गोरखपुर रेफर कर दिया।

Updated on:
28 Jan 2026, 7:24 PM IST
Published on: