कुशीनगर

कालाबाजारी पर डीएम सख्त, अफवाहबाजों पर होगी सख्त कारवाई…24×7 कार्य करेगा कंट्रोल रुम

कुशीनगर में डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को रसोई गैस और पेट्रोल की किल्लत, अफवाह बाजों पर कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिए हैं।

2 min read
Mar 14, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, डीएम एवं एसपी बैठक करते हुए

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के मद्देनजर रसोई गैस और पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए डीएम ने बताया कि जिले में इन आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी, गैस एजेंसी संचालक और पेट्रोल पंप प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

पहली बार बंद हुई मां अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई, गैस सिलिंडर की हुई किल्लत, निराश लौटे श्रद्धालु

गैस वितरण में हीला हवाली बर्दाश्त नहीं

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही, आपूर्ति व्यवस्था भी सुचारु रूप से चल रही है, जिससे किसी प्रकार की किल्लत की आशंका नहीं है। डीएम ने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को गैस, पेट्रोल और डीजल पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से उपलब्ध कराएं।

गैस एजेंसियों का होता रहेगा औचक निरीक्षण

डीएम स्पष्ट चेतावनी दी कि कालाबाजारी, ओवररेटिंग या उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी केशव कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम समय-समय पर निरीक्षण करेगी।

कालाबाज़ारियों पर होगी सख्त कारवाई

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए कालाबाजारी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी एजेंसियों को अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं।

जिले में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम, 24×7 करेगा कार्य

किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए लोग डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। जिले में 24x7 निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक 05564-240590, 05564-297397, 05564-297398, 05564-297000 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दर्दनाक…गोरखपुर में लेडी टीचर को ट्रक ने रौंदा, बहन घायल…परिजनों में मचा कोहराम

Published on:
14 Mar 2026 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर