कुशीनगर

कुशीनगर में गोली चलते ही दरोगा भागा, पुलिस के सामने ही युवक को दौड़ाकर पेट में मारी गोली

पडरौना कोतवाली के खिरकिया में मंगलवार को सुबह दो युवको के विवाद में गोली चल गई। एक युवक ने पुलिस के सामने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दिया। गोली चलने के बाद अफरा तफरी मच गई।

2 min read
Aug 19, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, दो गुटों में विवाद, युवक को मारी गोली

कुशीनगर के कोतवाली पड़रौना के खिरकियां बाजार में युवकों के दो गुटों में आपसी विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते गोली चल गई, इस वारदात में गोली लगने से विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात है कि विवाद के समय पुलिस भी मौजूद थी लेकिन मनबढ़ों पर इसका कोई खौफ नहीं था। विवाद का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

मासूम बेटों के सामने बह गई मां, रोते रह गए बच्चे

गोली चलाने वाले आरोपी फरार, तीन हिरासत में

पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाले युवक का नाम दिनेश यादव है, उसके साथ मौजूद राहुल यादव मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, खिरकियां बाजार का रहने वाला राहुल मेडिकल स्टोर चलाता है। वहां पर काम करने वाली लड़की से उसका लव अफेयर चल रहा था। लड़की को राहुल के गांव का रहने वाला विकास यादव भी पसंद करता है।

विवाद की सूचना पर राहुल का भाई दिनेश भी पहुंचा

मंगलवार को राहुल लड़की के साथ जा रहा था, दुकान से कुछ ही दूर विकास ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसके बाइक की चाबी और प्लग निकाल दिए। विकास की हरकत से दोनों में कहासुनी हो गई हालांकि वहां मौजूद लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया। राहुल लड़की को छोड़कर वापस आया।इसके बाद फिर विकास के साथ उसका दोबारा झगड़ा हो गया, मारपीट में विकास के सिर में चोट लगी, वह घर पहुंचा, फिर लोग उसे अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने विकास को छोड़ दिया। इसके बाद विकास के परिजन राहुल के घर गए, वहां राहुल से फिर झगड़ा हो गया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना राहुल के भाई दिनेश को दी।

दिनेश ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन फायर किया, एक विकास के पेट में लगी

सूचना मिलते ही दिनेश घर पहुंचा और अपनी रिवाल्वर निकाल ली, दो फायर करने के बाद दिनेश दौड़कर विकास के पास गया और पेट में रिवाल्वर सटाकर गोली मार दी। इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, वहां मौके पर पुलिस मौजूद थी। घटना के बाद विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते डाक्टर ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।

अजय कुमार सिंह, CO

क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह का कहना है कि राहुल और उसके भाई दिनेश समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद कर ली गई है आगे की कारवाई की जा रही है इधर दोनों परिवारों में तनाव व्याप्त है।

ये भी पढ़ें

Meerut Encounter: एनकाउंटर में इंस्पेक्टर की पीठ दिखाकर भागने की घटना, एसएसपी ने लिया तगड़ा एक्शन, मचा हड़कंप

Published on:
19 Aug 2025 02:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर