कुशीनगर

डीएम कुशीनगर की बड़ी कारवाई, अपराधियों में खौफ

डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए 17 असामाजिक तत्वों पर कड़ी कारवाई करते हुए उन्हें छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।

less than 1 minute read
Mar 12, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, डीएम कुशीनगर

कुशीनगर जिले में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने के उद्वेश्य से डीएम महेंद्र तंवर ने कड़ी कारवाई की है, उन्होंने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों के 17 असामाजिक तत्वों को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है।

ये भी पढ़ें

गैस एजेंसी के पंप ऑपरेटर के घर मिला अवैध गैस गोदाम: भारी मात्रा में भरे और खाली सिलेंडर बरामद

इन्हें किया गया जिलाबदर

जिन व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है उनमें साकिर अली निवासी नवापार (अहिरौली बाजार), सत्येंद्र निवासी जमुआन (कप्तानगंज), भुआल निवासी मुंडेरा (हनुमानगंज), गुलाब जायसवाल निवासी डुम्मरभार (रविंद्रनगर धूस) शामिल है।

इसके अलावा सूरज चौधरी निवासी पिपरही (अहिरौली बाजार), कल्याण सिंह उर्फ डॉक्टर निवासी लोहझार (अहिरौली बाजार), विपिन तिवारी निवासी छपिया (अहिरौली बाजार), कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपार हरैया निवासी रामकृपाल यादव उर्फ धमारी, फरदहां निवासी निलेश चौबे।

पचार गांव के हिदायतुल्लाह अंसारी, खुर्शीद उर्फ सोनू व यासीन, लक्ष्मीपुर निवासी मेहताब अंसारी तथा रानीकाफ के गिरीश सिंह व दीपक सिंह ,बुन्ने सिंह निवासी थरूआडीह कस्बा हाटा और किशन उर्फ कृष्णा निवासी झुगवां (कसया) को भी जिला बदर किया गया है।

महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

डीएम ने बताया कि सभी निष्कासित व्यक्ति 6 माह तक बिना न्यायालय की अनुमति कुशीनगर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। जनपद सीमा के बाहर जहां भी रात्रि विश्राम करेंगे, उसकी सूचना संबंधित थानाध्यक्ष को देना अनिवार्य होगा। डीएम कहा असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

सोनभद्र पुलिस ने 151 खोए मोबाइल ट्रेस कर लौटाए, तकनीक का लिया सहारा, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कुराहट
Published on:
12 Mar 2026 07:06 pm
Also Read
View All