कुशीनगर

SP की बड़ी कारवाई …कोतवाल और दारोगा निलबित, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर: महकमे में हड़कंप

Kushinagar police news: कुशीनगर जिले में पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है, SP केशव कुमार ने ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए कोतवाल और दारोगा को सस्पेंड कर दिया है वहीं दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
2 min read
Jun 29, 2026
Up news, kushinagar
SP कुशीनगर केशव कुमार (सोर्स: पत्रिका)

कुशीनगर के SP केशव कुमार की विभाग में ताबड़तोड़ कारवाई से हड़कंप मचा हुआ है। यह पनिशमेंट ड्यूटी में लापरवाही और रात्रि चेकिंग में लापरवाही पर की गई है। इस कारवाई में कसया के प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) और एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तरयासुजान थाना क्षेत्र के दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया। इस कारवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, SP ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोतवाल, दारोगा हुए सस्पेंड, दो चौकी प्रभारी लाइन भेजे गए

SP ऑफिस से जानकारी के मुताबिक, कसया थाना के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह और उपनिरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय को निलंबित किया गया है। उन पर रात्रि चेकिंग, ड्यूटी में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप है। वहीं, तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह और तिनफेड़िया चौकी प्रभारी शिवम त्रिवेदी को कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस लाइन हाजिर किया गया है।

SP केशव कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कुशीनगर के 19 थानों में 60 डीजे संचालकों पर FIR

मुहर्रम के जुलूस में नियम को दरकिनार कर मानक से अधिक तेज आवाज का इस्तेमाल करने पर 60 डीजे संचालकों के खिलाफ 19 थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सबसे अधिक 13 प्राथमिकी कसया थाने में दर्ज की गई है। मुहर्रम से पहले सभी थानों में बैठक कर हाईकोर्ट का आदेश का पालन करने के लिए नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद डीजे संचालकों ने मनमानी की। आरोपी डीजे संचालक कुशीनगर के अलावा गोरखपुर व देवरिया के रहने वाले हैं।

केशव कुमार, SP कुशीनगर

SP ने कहा कि डीजे संचालकों के साथ लोकल पुलिस ने बैठक कर नियम का पालन करने की हिदायत दी थी, इतना ही नहीं बल्कि नोटिस भी दिया गया था। इसके बावजूद डीजे संचालक नहीं माने। मुहर्रम के जुलूस की वीडियोग्राफी कराई गई। इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीजे सीज करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
29 Jun 2026 03:39 pm