कुशीनगर

बॉर्डर-2 फिल्म देखने गए NRI परिवार के वो दहशत से भरे 35 मिनट…दम घुटने लगा, चिल्लाते रहे फिर…

कुशीनगर में आज एक NRI परिवार के साथ बड़ा हादसा होने से बच गया, घटना वहां पीडी मॉल की है जहां पीड़ित परिवार थर्ड फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर चला।

2 min read
Jan 30, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, लिफ्ट में फंसा NRI परिवार

कुशीनगर में आज एक NRI परिवार के साथ बड़ा हादसा होने से बचा, बता दें कि यह परिवार स्थानीय पीडी मॉल की लिफ्ट में करीब 35 मिनट तक फंसा रहा। इस बीच परिवार के कुल आठ लोग अंदर फंसे थे, थोड़ी ही देर में दम घुटने लगा, लोग चिल्लाते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।

ये भी पढ़ें

IG की बड़ी कार्रवाई, एक इंस्पेक्टर और 12 सब इंस्पेक्टर सस्पेंड! जांच में हुआ खुलासा, ये वजह आई सामने

रेस्क्यू टीम ने लिफ्ट तोड़कर परिवार को निकाला बाहर

लिफ्ट के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद पुलिस अधिकारियों, डायल 112 आदि पर कॉल किया तब आनन फानन में रेस्क्यू टीम पहुंची और लिफ्ट तोड़कर अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान परिवार की बुजुर्ग महिला के पैर में चोट लगी है।

NRI अपने परिवार के साथ पीडी मॉल पहुंचे

जानकारी के मुताबिक बिहार के गोपालगंज के गौराबाजार के मूल निवासी मोहन पांडेय कई वर्षों से पोलैंड में बसे हुए हैं। मूल परिवार कुशीनगर में रहता है, वह करीब दो साल के बाद अपनी मां से मिलने कुशीनगर पहुंचे थे। शुक्रवार को सभी ने बॉर्डर-2 मूवी देखने का प्लान बनाया था। मोहन परिवार को लेकर पड़रौना स्थित पीडी सिटी मॉल में पहुंचे थे।

थर्ड फ्लोर पर जाते समय तेज झटका, लिफ्ट हुआ बंद

इनके साथ में मां मंजू पांडेय, भतीजा आशीष पांडेय, बहन सरोज चौबे, भांजियां सुप्रिया चौबे और ऋतिक चौबे, कुशीनगर के तमकुहीराज लक्ष्मीपुर निवासी अभय पांडेय और समउर निवासी सतीश तिवारी मौजूद थे।

परिवार के लोगों ने बताया कि सभी लोग सुबह करीब 11.30 बजे लिफ्ट से तीसरे फ्लोर की ओर जा रहे थे। लिफ्ट में कोई ऑपरेटर मौजूद नहीं था। कुछ ही देर बाद लिफ्ट को जोरदार झटका लगा और वह अचानक बीच में ही अटक गई।

हेल्प नंबर पर नहीं रिसीव हुई कॉल…112 कॉल पर पहुंची पुलिस

लिफ्ट में लगे इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। जब स्थिति बिगड़ने लगी तब डायल 112, पुलिस अधिकारियों को फोन किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट का शटर तोड़कर सभी 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद परिवार के सभी सदस्य काफी सहमे हुए थे।

रेस्क्यू टीम बोली…जर्जर हो चुकी है लिफ्ट

रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने बताता कि प्रॉपर रखरखाव न होने के कारण लिफ्ट डेमेज हो गई है। इसी कारण झटके के बाद लिफ्ट बीच में अटक गई। यह लिफ्ट उपयोग के लिए खतरनाक है। परिवार और स्थानीय लोगों ने मॉल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पीडी सिटी मॉल के मैनेजर गौरव अग्रवाल ने उल्टे पीड़ित परिवार पर भी नियम न फॉलो करने का इल्ज़ाम लगा दिया।

ये भी पढ़ें

हत्या या सड़क दुर्घटना, खून से लथपथ मिला युवक का शव …सर फूटा-चेहरे पर चोट के निशान

Published on:
30 Jan 2026 11:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर