लखीमपुर खेरी

बालिका छात्रावास के पीछे गन्ने के खेत में दिखे बदमाश, मचा हड़कम्प

राजकीय कन्या इंटर कालेज बालिका छात्रावास के पीछे गन्ने के खेत में बदमाश देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2019, 9:52 PM IST
Badmash seen in sugarcane field behind girls hostel
बालिका छात्रावास के पीछे गन्ने के खेत में दिखे बदमाश, मचा हड़कम्प

लखीमपुर-खीरी. मोहम्मदी स्थित काशीराम कॉलोनी के बगल में स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज बालिका छात्रावास के पीछे गन्ने के खेत में बदमाश देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बदमाशों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक खेतों में कांबिंग की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि बालिका छात्रावास के पीछे गन्ने के खेत में एक ग्रामीण महिला घास काटने गई थी। उसने वहां कुछ बदमाशों के होने की बात लोगों को बताई। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, भारी दल-बल के साथ प्रभारी निरीक्षक वहां पहुंचे, और उन्होंने जिस खेत में बदमाशों के छिपे होने की सूचना थी, उसके सहित आसपास के तमाम खेतों को खंगाल डाला, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस लगभग एक घंटे से अधिक समय तक खेतों में बदमाशों को ढूंढती रही।

इस दौरान तमाम ग्रामीणों की भीड़ वहां पर इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने भी बदमाशों की तलाश में पुलिस की सहायता की। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग सतर्क रहें, जैसे ही कोई अवांछित तत्व आपको दिखाई दें, तत्काल मुझे सूचित करें। इसके अलावा उस क्षेत्र में रात्रि गश्त भी बढ़ा दी जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान