
पुलिसकर्मियों की हत्या मामलें में सीएम योगी की बड़ी घोषणा, परिजनों को 50-50 लाख रुपए व सरकारी नौकरी का किया ऐलान
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने संभल में गोली लगने से दो सिपाहियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक सिपाहियों के परिवार को 50-50 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया और मृतक सिपाही के परिवार में एक-एक को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) देने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही मृतक सिपाही की पत्नियों को असाधारण पेंशन देने की भी योगी सरकार ने घोषणा की है।
म़तक के परिवारों को मिलेगा मुआवजा
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल में दो सिपाहियों की मौत पर शोक जताया। इसके बाद सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को मृतक सिपाही के परिवार में एक-एक को सरकारी नौकरी देने और पत्नियों को असाधारण पेंशन देने का निर्देश दिया है। योगी सरकार के अनुसार को दोनों सिपाहियों की मौत पर उनके परिवार को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और परिवार के ही एक-एक लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दोनों मृतक सिपाही पत्नियों को योगी सरकार द्वारा जीवन यापन करने के उद्देश्य से असाधारण पेंशन दी जाएगी।
पेशी पर आई कैदियों की एक गाड़ी पर हमला
बता दें कि यूपी के संभल में पेशी पर आई कैदियों की एक गाड़ी पर बदमाशों ने हमला कर गाड़ी पर फायरिंग की थी, जिसमें दो सिपाहियों की गोली लगने से मौत हो गई। दोनों सिपाही मुरादाबाद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश एक कैदी को छुड़ा ले गए. इसके साथ ही बदमाश सरकारी राइफल भी लूट कर अपने साथ ले गए। जिस पर एसपी का कहना है कि भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस टीम भी कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।
इलाज के दौरान सिपाहियों की मौत
संभल के एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि दो सिपाहियों को गोली मारकर तीन कैदी फरार हुए हैं, जबकि दोनों सिपाहियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। फरार हुए कैदियों में पहला कैदी कमल बाहदुर पुत्र जंग बहादुर, निवासी ब्रह्मपुरा थाना बहजोई, दूसरा कैदी है शकील पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी ब्रह्मपुरा थाना बहजोई और तीसरा कैदी धर्मपाल पुत्र देशराज, निवासी भगतपुर बहजोई है। तीनों कैदियों की चंदौसी में पेशी होने के बाद गाड़ी उन्हें लेकर वापस मुरादाबाद जेल लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अजाम दिया।
Updated on:
17 Jul 2019, 8:52 PM IST
Published on:
17 Jul 2019, 8:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.