लखीमपुर खेरी

लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

Uttar Pradesh Accident News: लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं और दो साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा अरविंद गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 1:05 PM IST
Godna Highway Accident
ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मां-बेटे समेत 3 की मौत (फोटो सोर्स: Patrika File)

Lakhimpur Kheri Truck Accident: लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मौरंग से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं और दो साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सीतापुर जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, नीमगांव थाना क्षेत्र के ओदरहिया गांव निवासी अरविंद (24) सोमवार सुबह अपनी पत्नी मोहनी (24), बहन खुशबू देवी (20) और दो साल के बेटे अयांश के साथ बाइक से सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र स्थित मुड़ा गांव जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे कस्ता के पास लालनपुर तिराहे पर मितौली की ओर जा रहे मौरंग लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मोहनी, खुशबू और मासूम अयांश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अरविंद को जिला अस्पताल भेजा गया

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अरविंद को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक कब्जे में, चालक की तलाश जारी

मितौली इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Updated on:
2 Nov 2026, 1:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान