लखीमपुर खेरी

लखीमपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Lakhimpur News: लखीमपुर-खीरी में देर रात हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।
less than 1 minute read
lakhimpur kheri car crash three friends killed bike accident bheera area
लखीमपुर में दर्दनाक हादसा: AI Generated Image

Lakhimpur Accident News: लखीमपुर-खीरी में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। भीरा थाना क्षेत्र में रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी और पूरी तरह टूटकर बिखर गई। अंधेरा इतना घना था कि लंबे समय तक कोई राहगीर वहां नहीं पहुंच सका और तीनों युवक सड़क पर ही असहाय पड़े रहे। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

टक्कर के बाद नहर में उतरी कार, चालक मौके से फरार

हादसा इतना भीषण था कि कार टक्कर मारने के बाद बैलेंस खो बैठी और सीधे नहर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार में बैठे लोग वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही हैं ताकि कार मालिक और ड्राइवर की पहचान की जा सके।

तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में मातम

हादसे में जिन तीन युवकों की मौत हुई, उनकी पहचान रोहित गुप्ता, हाशिव और संदीप शुक्ला के रूप में हुई है। रोहित गुप्ता पहड़ियां गांव का रहने वाला था, जबकि तीनों युवक एक ही बाइक से पलिया से खीरी लौट रहे थे। परिवारों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, घरों में कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं और इलाके में शोक का माहौल है।

Updated on:
15 Nov 2025 09:39 am
Published on:
15 Nov 2025 09:39 am
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान