
लखीमपुर खीरी. Lakhimpur kheri Violence Case- तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में उपद्रव के बाद हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार किसान, तीन भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार शामिल है। एसआईटी ने पत्रकार और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित लखीमपुर खीरी जिले के ही रहने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ के लिए इन्हें पुलिस लाइन में बने क्राइम ब्रांच के दफ्तर में लाया गया, जहां से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को एसआइटी ने दो प्रदर्शनकारी विचित्र सिंह और गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। सुमित जायसवाल ने इन क्रॉस एफआइआर दर्ज कराई थी। एसआईटी ने वायरल वीडियो के आधार पर गुरविंदर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, मोकारमपुर, अलीगंज, थाना गोला लखीमपुर खीरी तथा विचित्र सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, गोगावा, थाना मीरा, लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।