लखीमपुर खेरी

Lakhimpur Kheri Violence: अब तक नौ की मौत, मुआवजे पर बनी सहमति, मंत्री के बेटे पर FIR, जानें- अब तक का पूरा अपडेट

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे बेटे आशीष मिश्रा के समर्थकों को बीच रविवार को हिंसक झड़प हो गई। किसानों का आरोप है कि मंत्री के बेटे ने समर्थकों संग मिलकर गाड़ियों से किसानों को रौंद दिया वहीं, केंद्रीय मंत्री का कहना है कि घटनास्थल पर उनका बेटा मौजूद नहीं था, राकेश टिकैत अराजकता फैला रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2021, 1:23 PM IST
Lakhimpur Kheri Violence death update

लखीमपुर खीरी. Lakhimpur Kheri Violence- लखीमपुर में हिंसा मामले में एक पत्रकार सहित अब तक नौ की मौत हो चुकी है। सोमवार को हिंसा में गंभीर घायल स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत हो गई है। मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच पहले दौर की बातचीत में दोनों पक्षों के बीच मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये और घायलों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बन गई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर मामले को लेकर अपने सरकारी आवास पर 11 बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही एसटीएफ मामले की जांच कर सकती है।

रविवार को लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे बेटे आशीष मिश्रा के समर्थकों को बीच हिंसक झड़प हो गई। किसानों का आरोप है कि मंत्री के बेटे ने समर्थकों संग मिलकर गाड़ियों से किसानों को रौंद दिया वहीं, केंद्रीय मंत्री का कहना है कि घटनास्थल पर उनका बेटा मौजूद नहीं था, राकेश टिकैत अराजकता फैला रहे हैं।


लखीमपुर बवाल अपडेट
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश में सपाइयों का धरना-प्रदर्शन। पार्टी का ट्वीट- सत्ता का हर सितम सहते हुए भी किसानों के हक की आवाज बुलंद करते रहेंगे समाजवादी।
- सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नजर बंद, हिरासत में ही शुरू किया उपवास, कहा- हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार से मिले बिना नहीं जाऊंगी।
- लखीमपुर खीरी की हिंसा में 9वीं मौत। स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत हुई। कल हिंसा में उन्हें चोटें आई थीं। कथित तौर पर अब तक चार किसान, तीन भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार की मौत हुई। अधिकारिक पुष्टि नहीं।
- किसानों की मौत मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र आशीष मिश्र समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। 302, 120B और 147 के तहत मुकदमा दर्ज।
- बसपा महासचिव सतीष चंद्र मिश्रा, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, आप सांसद संजय सिंह समेत लखीमपुर जा रहे कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर 11 बजे बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव और डीजीपी से तलब की पूरे मामले की रिपोर्ट।
- लखीमपुर हिंसा मामले की जांच के लिए सीबीआई (CBI) या न्यायिक जांच की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक पत्र याचिका दाखिल।

Updated on:
4 Oct 2021, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा