लखीमपुर खेरी

Lakhimpur Kheri Violence : हिंसा में आठ लोगों की गई जान, मृतकों में किसान, पत्रकार और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल, देखें लिस्ट

Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर में हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच पहले दौर की बातचीत में दोनों पक्षों के बीच मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये और घायलों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बन गई है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2021, 2:06 PM IST
Lakhimpur Kheri Violence farmers bjp workers journalist death

लखीमपुर खीरी. Lakhimpur Kheri Violence- लखीमपुर में हिंसा मामले में एक पत्रकार सहित अब तक आठ की मौत हो चुकी है। रविवार को तिकोनिया में हुई हिंसा में चार किसान और एक स्थानीय पत्रकार के साथ-साथ तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी मौत हुई है। मृतक किसानों में दो किसान बहराइच के हैं। मृतकों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के ड्राइवर व बीजेपी कार्यकर्ता हरिओम मिश्र का नाम भी शामिल है। इसके अलावा बीजेपी बूथ अध्यक्ष शुभम मिश्र और बीजेपी कार्यकर्ता श्याम सुंदर की भी मौत हो गई है।

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे बेटे आशीष मिश्रा के समर्थकों को बीच रविवार को हिंसक झड़प हो गई। किसानों का आरोप है कि मंत्री के बेटे ने समर्थकों संग मिलकर गाड़ियों से किसानों को रौंद दिया वहीं, केंद्रीय मंत्री का कहना है कि घटनास्थल पर उनका बेटा मौजूद नहीं था, राकेश टिकैत अराजकता फैला रहे हैं।

कनाडा पढ़ने जाना चाहथा लवप्रीत सिंह
तिकुनिया बवाल में जान गंवाने वाले 19 साल के लवप्रीत सिंह की मौत के बाद उनके घर पर मातम पसरा है। रिश्तेदारों ने बताया कि लवप्रीत इंटर के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाना चाहता था। लवप्रीत अपनी दोनों बहनों गगनदीप (17) और अमनदीन (15)
का इकलौता भाई था। लवप्रीत सिंह चौखड़ा फार्म मझगई धौरहरा लखीमपुर के निवासी थे।

लखीमपुर हिंसा में इनकी हुई मौत
1- रमन कश्यप (स्थानीय पत्रकार)
2- दलजीत सिंह (32) पुत्र हरजीत सिंह- नानपारा कोतवाली बंजारन टांडा बहराइच (किसान)
3- गुरविंदर सिंह (20) पुत्र सत्यवीर सिंह- मटेरा थाना क्षेत्र, नबी नगर मोहरनिया बहराइच (किसान)
4- लवप्रीत सिंह (20) पुत्र सतनाम सिंह- चौखडा फार्म मझगईं लखीमपुर (किसान)
5- नक्षत्र सिंह धौरहरा लखीमपुर (किसान)
6- शुभम मिश्र पुत्र विजय कुमार मिश्र, शिवपुरी (बीजेपी नेता)
7- हरिओम मिश्र पुत्र परसेहरा, फरधान (अजय मिश्रा का ड्राइवर)
8- श्यामसुंदर पुत्र बालक राम सिंघहा, कलां सिंगाही (बीजेपी कार्यकर्ता)

Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा