लखीमपुर खेरी

राहुल गांधी बोले- लखीमपुर-खीरी के NEET छात्र को भ्रष्ट सिस्टम ने मारा, यह आत्महत्या नहीं हत्या है!

NEET student suicide Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी में NEET अभ्यर्थी ऋतिक मिश्रा ने परीक्षा रद्द होने के सदमे में आत्महत्या की। राहुल गांधी ने इसे 'भ्रष्ट तंत्र द्वारा की गई हत्या' बताया।

2 min read
राहुल गांधी ने नीट छात्र की मौत पर उठाए सवाल, PC- Patrika

लखीमपुर खीरी(NEET student suicide Lakhimpur Kheri) : नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने के सदमे में एक युवा अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे जिले में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है तथा परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

ईशानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव निवासी 21 वर्षीय ऋतिक मिश्रा सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगोत्री नगर में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में बलिया पहुंची पुलिस, मां और भाई से पूछताछ

राहुल ने X पर किया पोस्ट

परिजनों के अनुसार, यह उनका तीसरा प्रयास था। परीक्षा देने के बाद वे काफी खुश थे और कह रहे थे कि 'इस बार सिलेक्शन हो जाएगा'। लेकिन पेपर लीक की खबर और परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद वे गहरे मानसिक तनाव में चले गए। उनके आखिरी शब्द थे- 'अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा…'

पिता अनूप मिश्रा (ईंट भट्ठा संचालक) ने बताया कि बेटा परीक्षा रद्द होने से बेहद निराश था। परिवार में एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, ऋतिक इकलौते बेटे थे।

'बच्चे को भ्रष्ट तंत्र ने मारा…'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, भ्रष्ट तंत्र ने मारा है। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है।' उन्होंने दावा किया कि 2015 से 2026 तक देश में 148 परीक्षा घोटाले सामने आए, जिनमें 87 परीक्षाएं रद्द हुईं और करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ। राहुल ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हो रही है।

प्रियंका गांधी ने लिखा, 'लखीमपुर खीरी में छात्र ऋतिक मिश्रा की खुदकुशी का समाचार अत्यंत दुखद है। परीक्षाओं में चल रहा भ्रष्टाचार युवाओं की जान ले रहा है।' उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ABVP ने निकाली NTA की शवयात्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एनटीए की शव यात्रा निकाली और परीक्षा एजेंसी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिले में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रशासन ने मामले पर नजर रखी हुई है और पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

मायावती की अखिलेश यादव को नसीहत, ब्राह्मणों से माफी मांग लो ‘बबुआ’, ऐसी राजनीति ठीक नहीं
Updated on:
15 May 2026 09:36 pm
Published on:
15 May 2026 09:11 pm
Also Read
View All