लखीमपुर खेरी

शिक्षिकाओं ने ट्रांसफर रुकवाने के लिए अपनाई हाइजैक तकनीक, 20 छात्राओं के बना लिया बंधक

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में अजब-गजब मामला सामने आया। यहां दो शिक्षिकाओं ने मात्र अपनी तबादला रुकवाने के 20 छात्राओं को बंधक बना लिया। छात्राओं को प्रताड़ित कर प्रशासन में दबाव बनाया।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 2:48 PM IST
Two teacher Hostage 20 Students for their Transfer in Lakhimpur Kheri
Two teacher Hostage 20 Students for their Transfer in Lakhimpur Kheri

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो शिक्षिकाओं ने फिल्मी अंदाज में अपने ट्रांसफर को रुकवाने लिए छात्राओं के बंधक बना लिया। बेहजाम ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की करीब 20 छात्राओं को कैद कर लिया था। घटना की जानकारी होने पर दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बंधक बनाने पर छात्राएं परेशान रहीं। यहां तक कि कुछ छात्राएं रोने लगी।

जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है। स्कूल की मनोरमा मिश्रा और गोल्डी कटियार स्कूल की शिक्षिका है। दोनों का ट्रांसफर कर दिया गया था। लेकिन इन्होंने अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए 20 छात्राओं को अपने कब्जे में लेकर प्रशासन पर ट्रांसफर रोकने का दबाव बनाया। हंगामे के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धारा 342, 504,336 के तहत दोनों शिक्षिकाओं पर मुकदमा दर्ज किया। छात्राओं ने बताया कि दोनों शिक्षिकाएं छात्राओं को प्रताड़ित भी कर रही थी। इस दौरान परिजनों ने आक्रोश में आकर जमकर हंगामा किया।

क्या बोले अधिकारी

बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने अनुसार शिक्षकों ने अनुशासनात्मक आधार पर दूसरे केजीबीवी में हुए उनके तबादले को रद्द करने के लिए जिले के अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाया। बताया कि उनके वार्डन जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को बुलाकर छात्राओं को सकुशल कैद से निकाला गया।

जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट दे कमेटी
बीएसए पांडे ने बताया कि इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेणु श्रीवास्तव द्वारा दो शिक्षकों मनोरमा मिश्रा और गोल्डी कटियार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामलें की चार सदस्यीय समिति द्वारा विभागीय जांच की जाएगी। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। शिक्षिकाओं पर सेवा समाप्त अनुबंध के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं की निंदा भी की।

Updated on:
23 Apr 2022, 2:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा