कॉर्पोरेट वर्ल्ड

शादी से पहले ये काम करती थी मेहुल चौकसी की बेटी

पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ो का घोटाला करके एटीगुआ भाग चुके मेहुल चौकसी एक वक्त पर भारत के सबसे धनी लोगों में गिने जाते थे।

2 min read
mehul choksi
शादी से पहले ये काम करती थी मेहुल चौकसी की बेटी

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला करके एंटीगुआ भाग चुके मेहुल चौकसी एक वक्त पर भारत के अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार थे। इतना ही नहीं मेहुल चोकसी भारत में 4,000 स्टोर्स वाले खुदरा आभूषण कंपनी गीतांजलि समूह के मालिक हैं। ये तो आप सभी जानते है की मेहुल चौकसी कई करोड़ों के मालिक हैं। तभी तो मेहुल चौकसी ने 1.3 करोड़ में एंटीगुआ की नागरिकता खरीदी हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है की मेहुल चौकसी की बड़ी बेटी प्रियंका चौकसी भी कई करोड़ों की मालकिन है।

प्रियंका चौकसी चलाती थी खुद का बिजनेस

शादी से पहले प्रियंका चौकसी ए जाफ की कंपनी चलाती थी। जिसमें नीरव मोदी ने भी कई करोड़ रुपए निवेश कर रखे थे। प्रियंका चौकसी अपने खुद का बिजनेस चलती थी। शादी से पहले न्यूयॉर्क के सबसे अधिक मांग वाले लक्जरी आभूषण निर्माताओं की कंपनी को प्रियंका भारत में लेकर आई थी। इसका स्टोर मुबंई में खोला गया था। ए जाफ सागई की बेहतरीन अंगूठी बनाने के लिए मशहूर हैं। इतना ही नहीं ए जाफ अमेरिका के सबसे पुराने दुल्हन के आभूषण निर्माताओं में से एक हैं।

हीरा व्यापारी से की शादी

ह्यूजेस रोड, मुंबई पर ए जेफ के फ्लैगशिप स्टोर शुरु करने के बाद प्रियंका ने 2011 में हीरा व्यापारी आकाश मेहता से शादी कर ली। कहा जाता है प्रियंका ने अपनी सगाई में ए जाफ की डिजाईन की हुई अंगूठी ही पहनी थी। प्रियंका गहनों की काफी शौकीन रही हैं। प्रियंका ने अपनी शादी पर कई बड़े ब्रांड के गहने पहने थे। प्रियंका और आकाश की शादी धूमधाम और एक दम राजशाही अंदाज में जोधपुर में हुई। आकाश एंटवर्प में रहते है वहीं पर आकाश का बहुत बड़ा हीरों का व्यापार हैं।

यह भी पढ़ें-

Updated on:
06 Aug 2018 04:02 pm
Published on:
06 Aug 2018 03:15 pm