धोनी अपने फिटनेस सेंटर का विस्तार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों के साथ जयपुर, इंदौर, लखनऊ, भोपाल जैसे शहरों में कर सकते हैं। अगर आप इन शहरों में बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके पास धोनी का पार्टनर बनने का मौका है। इस फिटनेस सेंटर को खोलने के लिए आपके पास एक स्टोर के बराबर स्पेस होनी चाहिए। यह स्टोर मार्केट या रेजिडेंशियल एरिया दोनों ही जगह खोला जा सकता है। स्टोर का साइज इतना होना चाहिए कि उसमें एक जिम या फिटनेस सेंटर खुल सके। अमूमन इसके लिए 3000 से 8000 वर्गफुट जगह होनी चाहिए।