7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 आम चुनाव को लेकर अमित शाह ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात

क्रिकेट से मिले ब्रेक के बाद धोनी दिल्ली में हैं जहां उनसे मिलने अमित शाह पहुचें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Aug 2018, 10:34 AM IST

ms dhoni virat kohli

2019 आम चुनाव को लेकर अमित शाह ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात

नई दिल्ली। केंद्र में शासित भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से दिल्ली में मिले। उन्होंने धोनी को मोदी सरकार की कई योजनाओं के बारे में अवगत कराया। यह मीटिंग 'संपर्क फॉर समर्थन' कैंपेन का हिस्सा थी, यह कैंपेन भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2019 के आम चुनाओं को मद्देनजर रखते चलाया जा रहा है। धोनी से मिलने गए शाह के साथ रेलवे मंत्री पियूष गोयल, भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बता दें कि धोनी अभी इंग्लैंड दौरे से सिमित ओवरों की सीरीज के बाद लौटे हैं, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के कारण वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं।


शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी-
अमित शाह ने ट्वीट किया है " 'संपर्क फॉर समर्थन' पहल के हिस्से के रूप में, विश्व क्रिकेट में सबसे महान फिनिशरों में से एक एमएस धोनी से मुलाकात की। पिछले 4 वर्षों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किए गए कई बदलावकारी पहल और अभूतपूर्व काम साझा किया गया।"

गिना रहे हैं सरकार की उपलब्धियां-
अमित शाह देश भर में विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली हस्तियों से मिलकर उन्हें 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसे प्रयास के चलते उन्होंने धोनी के साथ भी बैठक की। पार्टी के 4,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को ऐसे 1 लाख लोगों से संपर्क बनाने को कहा गया है जोकि अपने छेत्र में अग्रणी हों। इस कैंपेन का मकसद मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों को लोगो तक पहुंचाने का है।


इन लोगों से भी कर चुके हैं मुलाकात-
यह पहल मई 2018 में शुरू की गई थी जब अमित शाह ने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से भेट की थी। इसके बाद शाह ने जुलाई के महीने में महान गायिका लता मंगेशकर से उनके घर जाकर मुलाकात की थी और उन्होंने मोदी सरकार के कामों से उन्हें अवगत कराया था।