2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20: फॉर्म जारी रखते हुए मंधाना ने खेली एक और ताबड़तोड़ पारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विमेंस क्रिकेट सुपर लीग 2018 में 6 मैचों में 84.50 की औसत से 338 रन बनाए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 06, 2018

नई दिल्ली।भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस समय इंग्लैंड में विमेंस क्रिकेट सुपर लीग 2018 में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहीं हैं। उन्होंने हाल ही में महिला क्रिकेट में सबसे तेज पचास रनों का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने अपना पहला T20 शतक भी जड़ा था। उन्होंने इसी क्रम में अब एक और ताबड़तोड़ 56 रनों की पारी खेल दी है। अभी तक उन्होंने इंग्लिश T20 लीग के 6 मैच खेले हैं जिसमे उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम को 5 मैचों में जीत मिली है। उनकी सबसे छोटी इनिंग अभी तक 37 रनों की रही है। मंधाना ने 6 मैचों में 84.50 की औसत से 338 रन बनाए हैं। यह रन उन्होंने 183.70 की स्ट्राइक रेट से 19 छक्कों और 34 चौकों के साथ बनाए हैं। पिछले चार मैचों में मंधाना के स्कोर कुछ इस प्रकार रहे हैं- 56,102,43*,52*। उनकी टीम वेस्टर्न स्टॉर्म पिछली बार की विजेता है और इस बार उनकी बदौलत टीम 6 में से 5 मैच जीत चुकी है। आइए उनकी 6 इनिंग पर एक नजर डालते हैं।


छठा मैच: 56 रन-
यॉर्कशायर डायमंड्स के खिलाफ यह मैच रविवार(5 अगस्त) को हुआ। इस मैच में यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। उनकी टीम ने पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। रनों का पीछा करने उतरी मंधाना की वेस्टर्न स्टॉर्म ने 4 गेंद रहते 3 विकेट के नुक्सान पर इन रनों का पीछा कर लिया। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते मंधाना ने इस मैच 36 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 गगनचुम्बी छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें- टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ को पछाड़ते हुए नंबर-1 बल्लेबाज बने विराट कोहली


पांचवां मैच: 102 रन-
लंकाशायर थंडर के खिलाफ हुए इस मैच में मंधना ने अपना पहला T20 शतक जड़ा। लंकाशायर ने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मंधाना की ताबड़तोड़ शतक से वेस्टर्न स्टॉर्म ने 18.2 ओवरों में जीत लिया। सलामी बल्लेबाज मंधाना ने इस पारी में 4 छक्के और 12 चौके जड़े।


चौथा मैच: नाबाद 43 रन-
साउथर्न वाइपर्स के खिलाफ इस मैच में मंधाना ने ताबड़तोड़ 27 गेंदों में 43 रन जड़ अपनी टीम को जीत दिलाई। वाइपर्स की टीम मात्र 91 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी जिसका पीछा वेस्टर्न स्टॉर्म ने 9.3 ओवरों में कर लिया। इस पारी में मंधाना के बल्ले से 6 चौके और 1 सिक्स निकला।


तीसरा मै: नाबाद 52 रन-
इस मैच में मंधाना ने T20 क्रिकेट का सबसे तेज पचासा अपने नाम किया। लोबोरो लाइटनिंग के खिलाफ मंधाना ने इस मैच में मात्र 18 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। 6 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मंधाना की टीम ने 85 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए लाइटनिंग 67 रन ही बना पाई थी। मंधाना ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े थे।


दूसरा मैच: 37 रन-
सरे स्टार्स के खिलाफ इस मैच में मंधाना ने 37 रनों की पारी खेली थी। मंधाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रनों कला टारगेट दिया था जिसका पीछा सरे ने आसानी से कर लिया था। मंधाना की यह पारी 21 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ आई थी।


पहला मैच: 48 रन-
मंधाना ने अपने पहले सुपर लीग मैच में ताबड़तोड़ 48 रन बनाए थे। यॉर्कशायर डायमंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। जिसका पीछा मंधाना की टीम वेस्टर्न स्टॉर्म ने 15.3 ओवरों में ही कर लिया था। मंधाना की 20 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी में 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

Story Loader