7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, दो दिग्गजों को किया गया बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के लिए आज इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Aug 2018, 5:46 PM IST

eng

Breaking: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, दो दिग्गजों को किया गया बाहर

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के लिए आज इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दूसरे टेस्ट मैच के घोषित टीम का नाम बताया। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। बोर्ड ने इस टेस्ट के तेरह सदस्यीय दल का ऐलान किया है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम में शामिल दो दिग्गज खिलाड़ियों को इस मैच के लिए बाहर कर दिया गया है।

स्टोक्स और मलान को किया बाहर-
तेरह सदस्यीय टीम से ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और डेविड मलान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मलान की जगह पर ओली पोप को टीम में मौका दिया गया है। जबकि बेन स्टोक्स की जगह पर क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि ओली पोप को यदि इस टेस्ट मैच में अंतिम एकादश में मौका दिया जाता है तो वे टेस्ट क्रिकेट में अपना पर्दापण करेंगे। पोप ने काउंटी क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

स्टोक्स को इस कारण किया बाहर-
बेन स्टोक्स को सोमवार को कोर्ट में पेश होना है, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। आपको याद होगा कि पिछले साल एशेज सीरीज शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स ने ब्रिस्टल में एक नाइटक्लब के बाहर एक व्यक्ति से मापपीट की थी। उस समय स्टोक्स को इस अनुशासनहीनता के कारण एशेज सीरीज से बाहर रहना पड़ा था। साथ ही यह मामला पुलिस के पास दर्ज हो गई थी। जिसकी सुनवाई सोमवार को होनी है।

इंग्लैंड की तेरह सदस्ययी टीम-
जोए रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टूअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरैन, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, जेम पोर्टर, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स।