
इमरान के शपथ समारोह के लिए गावस्कर को मिला न्योता, लेकिन सरकार से इजाजत मिलने के बाद ही जाएंगे पाक
नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर को इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का निमंत्रण मिला है। इस बात की पुष्टि खुद सुनील गावस्कर ने की है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए सुनील ने कहा कि कल इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सीनेटर की तरफ से मेरे पास निमंत्रण आया है। हालांकि सुनील ने आगे यह भी बताया कि वे पाकिस्तान जाने से पहले भारत सरकार से इस बारे में बात करेंगे। यदि सरकार ने इजाजत दी, तभी वे पाकिस्तान जाएंगे।
शपथ ग्रहण की तारीख पक्की नहीं-
बातचीत में सुनील ने यह भी बताया कि इमरान के शपथ ग्रहण की तारीख अभी पक्की नहीं हुई है। सुनील ने यह भी कहा कि भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की व्यस्तता को देखते हुए मेरे जाने की गुंजाइश बहुत कम ही है। हालांकि गावस्कर ने यह बात साफ कहा कि वो शपथ ग्रहण में शामिल होना चाहते है लेकिन सरकार की इजाजत के बाद।
11 को शपथ लेने की थी बात-
पाकिस्तान आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान पूर्व प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे है। सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी बहुमत न होने के कारण इमरान अबतक प्रधानमंत्री पद की शपथ नहीं ले सके हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इमरान खान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
भारत के कई क्रिकेटरों से है दोस्ती-
एक क्रिकेटर होने के नाते इमरान खान का भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों के साथ दोस्ती का संबंध है। पाकिस्तान को क्रिकेट विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले कप्तान इमरान खान अपने जमाने में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इमरान राजनीति में उतर गए। सियासत के मैदान पर इमरान को पहली बार इतनी बड़ी सफलता मिली है।
कपिल और सिद्दू को भी निमंत्रण-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले भारतीय मेहमानों की सूची में सुनील गावस्कर के साथ-साथ कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का नाम भी सामने आया था। हालांकि भारतीय मीडिया में इस खबर के आने के एक दिन बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता फवद चौधरी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी थी कि शपथ ग्रहण में कोई भी विदेशी मेहमान शामिल नहीं होगा।
कपिल और सिद्दू ने ये कहा था-
शपथ समारोह में शामिल होने के मामले पर जब कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू से पुछा गया था तब कपिल ने साफ कहा था कि उनके पास अबतक कोई निमंत्रण नहीं आया है। वहीं नवजोत सिंह सिद्दू ने पाकिस्तान जाने की हामी भरी थी। वहीं बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने वहां जाने से साफ मना कर दिया था।
Published on:
05 Aug 2018 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
