दक्षिण अफ्रीका पर 165 रनों की बढ़त-
मयंक और पृथ्वी की दमदार पारियों के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 165 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। अफ्रीकी टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रुदी सेकेंड ने सर्वाधिक 94 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने पांच, नवदीप सैनी और रजनीश गुरुवाणी ने दो-दो और युजवेंद्र चहल ने एक बल्लेबाज को आउट करने में कामयाबी हासिल की थी।