आपको बता दें कि भाजपा ने इस वर्ष एक जनवरी से सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान की शुरूआत की थी। इसके तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता देश की विभिन्न जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा इस अभियान के जरिए2019 लोकसभा चुनाव के बारे में उनसे फीडबैक भी ले रही हैं। बता दें कि इस अभियान के तहत मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और पंचायत सदस्यों समेत 4,000 भाजपा पदाधिकारियों ने देश भर में एक लाख से अधिक लोगों से मिलने का लक्ष्य रखा है। इसी सिलसिले में सबसे पहले इस अभियान की शुरुआत करते हुए अमित शाह पूर्व सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग और 1983 में टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव से भी मिल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गायिका लता मंगेशकर, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस आरसी लाहोटी, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने से भी मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उद्योगपति रतन टाटा से अमित शाह की मुलाकात भी इसी सिलसिले में हुई थी।