3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह पर अनर्गल टिप्पणी करना पड़ा राहुल गांधी को महंगा, दायर हुआ केस

न्यायाधीश अनुराग कुरील ने केस दर्ज कर मामले में अभियोगी के बयान के लिए आगामी 29 अगस्त की तिथि तय की है

2 min read
Google source verification
rahul gandhi and amit shah

अमित शाह पर अनर्गल टिप्पणी करना पड़ा राहुल गांधी को महंगा, दायर हुआ केस

सुल्तानपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कर्नाटक में हुए चुनाव के दौरान की गयी टिप्पणी से आहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्र ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एसीजेएम प्रथम कोर्ट नम्बर 17 की अदालत में केस दर्ज कराया है। न्यायाधीश अनुराग कुरील ने केस दर्ज कर मामले में अभियोगी के बयान के लिए आगामी 29 अगस्त की तिथि तय की है।

अमित शाह को हत्याभियुक्त कहना पड़ा महंगा

कर्नाटक में चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अमेंठी के सांसद राहुल गांधी ने अमित शाह पर अनर्गल टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने अमित शाह को हत्याभियुक्त बताया था। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ राहुल गांधी की इस बयानबाजी से आहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय मिश्रा ने एसीजेएम प्रथम कोर्ट नम्बर 17 की अदालत में अभियोग दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि उन्होंने अमित शाह के खिलाफ गलत आरोप लगाये हैं।

29 अगस्त को सुनवाई

राहुल गांधी द्वारा कही गयी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसी मामले में जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्र ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को विचारण के तलब करने की मांग की है। न्यायाधीश अनुराग कुरील ने परिवाद दर्ज करने के लिए पर्याप्त आधार पाते हुए वाद पंजीकृत कर लिया है आैर आगामी 29 अगस्त को अभियोगी के बयान के लिए सुनवाई तय की है।

इसलिए दायर हुआ केस

विजय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए उनका अपमान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जस्टिस लोया की केस में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हत्या में भूमिका होने का झूठा आरोप लगाया था, जिससे देश मे भाजपा अध्यक्ष की बदनामी हुई और हम लोगों को काफी सदमा लगा। इस वजह से मुकदमा दायर किया गया है।

Story Loader