कॉर्पोरेट वर्ल्ड

आर्थिक सुस्ती के दौर में भारत में फ्रांसीसी कंपनी देगी 30 हजार नई नौकरियां

फ्रांस की कैपजेमिनी कंपनी भारतीय माहौल का फायदा उठाने को तैयार कंपनी के एक लाख से ज्यादा कर्मचारी करते हैं भारत में काम फ्रेशर्स से लेकर एक्सपीरियंस प्रोशनल्स तक सभी की होगी नई भर्तियां

2 min read
Mar 01, 2020
French company will give 30000 new jobs in India period of slowdown

नई दिल्ली। भारत ही नहीं पूरी दुनिया की सभी आर्थिक महाशक्तियां सुस्ती का सामना कर रही हैं। चीन में कोरोना वायरस के असर से डिमांड और सप्लाई एक तरह से थम सी गई हैै। अब यूरोपीय देशों में भी कोरोना वायरस का देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक फ्रांसीसी कंपनी ने भारत में 30 हजार नौकरियां देने का ऐलान किया है, जो सुस्ती के माहौल में देश के लोगों के लिए काफी अच्छी खबर है। इस फ्रांसीसी कंपनी का नाम कैपजेमिनी है, भारत में इस कंपनी के मौजूदा समय में 1,15,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि वो अपनी मौजूदगी का फायदा उठाना चाहती है।

फ्रेशर से लेकर एक्सपीरीयंस तक सभी की होगी भर्ती
कैपजेमिनी के भारत में सीईओ अश्विन यार्डी के अनुसार कंपनी फ्रेशर से लेकर एक्सपीरीयंस प्रोफेशनल्स की भर्ती विभिन्न पोस्ट करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी के जितने लोग पूरी दुनिया में काम कर रहे हैं उनका 50 फीसदी भारत में कार्यरत हैं। कंपनी के लिए भारत कारोबार के लिहाज से काफी अहम है। ऐसे में कंपनी 25 से 30 हजार नई भर्तियां करने का फैसला ले रही है।

टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनाने पर दे रहे हैं ध्यान
यार्डी ने बतया कि कंपनी अपने सभी कर्मचारियों को भविष्य की टेक्नोलॉजी के अनुकूल बनाने का प्रयास कर रही है। यह एक सतत प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 साल से कम उम्र के कर्मचारियों में सीखने की काफी ललक होती है। कंपनी के मैनपॉवर में ऐसे कर्मचारियों की संख्या 65 फीसदी के आसपास है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कंपनी 10 से 15 साल का अनुभव रखने वाले मध्यम स्तर के मैनेजर्स के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Updated on:
02 Mar 2020 08:24 am
Published on:
01 Mar 2020 05:57 pm
Also Read
View All