कॉर्पोरेट वर्ल्ड

विराट कोहली के साथ बिजनेस शुरू करने का मौका

इसके तहत चिशेल ब्रांड नाम से 2018 तक 100 सेंटर्स खोलने के लिए फ्रेंचाइजी दी जा रही रही है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2017, 1:13 PM IST
Virat

नई दिल्ली। अगर आप फिटनेस से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। आप भातरीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कोहली देश भर में अपने जिम और फिटनेस सेंटर का विस्तार करना चाहते हैं। इसके तहत चिशेल ब्रांड नाम से 2018 तक 100 सेंटर्स खोलने के लिए फ्रेंचाइजी दी जा रही रही है। आप किसी भी राज्य के रहने वाले हैं, इसकी फ्रेंचाइजी लेकर विराट कोहली के साथ बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं। चिशेल बेंगलूरु स्थित कंपनी है, जिसमें विराट कोहली भी पार्टनर हैं। आइए जानते हैं कि बिजनेस पार्टनर बनने के लिए आपको क्या करना होगा।


फिटनेस सेंटर खोलने के लिए क्या चाहिए

चिशेल की जिम और फिटनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास 4000 से 5000 वर्गफुट जगह होनी चाहिए। यह स्टोर मार्केट या रेजिडेंशियल एरिया दोनों ही जगह खोला जा सकता है। इसके साथ ही आपको फ्रेंचाइजी लेने के लिए ब्रांड फीस भी देनी होगी। यह फीस अलग- 20 से 30 लाख रुपए हो सकती है।


कुल कितना होगा निवेश

निवेश की रकम फिटनेस सेंटर का साइज और लोकेशन को देखते हुए तय होगा। आपको 1 करोड़ रुपए से 3.5 करोड़ रुपए तक निवेश करना हो सकता है। वेबसाइट के मुताबिक आपके पास यह रकम 25 से 30 महीनों में आ जाएगी।


ऐसे होगी कमाई

चिशेल जिम की मेंबरशिप फीस 3000 रुपए प्रति महीने होगी। अगर, आप 500 मेंबर बना लेते हैं तो महीने की कमाई 15 लाख तक होने लगेगी। इसके अलावा फूड सेंटर, स्वीमिंग पूल से भी कमाई होगी।


कैसे करें फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन

इसके लिए आपको फ्रेंचाइजी इंडिया की वेबसाइट पर जाकर आवेदन देना होगा। आवेदन के वक्त आपको अपना नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, सिटी, स्टेट के साथ ई-मेल आदि का ब्योरा देना होगा।


फिटनेस सेंटर में होंगी ये सुविधाएं

ट्रेनिंग के दौरान डायटीशियन खाने-पीने की टिप्स देंगे।
1.स्वीमिंग और वाटर एरोबिक्स सेंटर की भी सुविधा होगी।
2.फिजियोथेरेपी की भी सुविधा होगी।
3.जिम में ग्रुप और पर्सनल ट्रेनिंग सेशन दोनों की सुविधा होगी।
4. वेट लॉस ट्रेनिंग की भी होगी सुविधा।