31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिसंबर विराट ले रहे हैं क्रिकेट से लंबा ब्रेक, क्या अनुष्का और विराट के घर बजने वाली है शादी की शहनाई ???

इस दिसंबर विराट ले रहे हैं क्रिकेट से लंबा ब्रेक, क्या अनुष्का और विराट के घर बजने वाली है शादी की शहनाई ???
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 24 Oct 2017, 12:52 PM IST

anushka sharma and virat kohli

anushka sharma and virat kohli

एसा पहली बार नहीं हुआ जब बॅालीवुड की अदाकाराएं और क्रिकेटर्स को लिंकअप किया जाता रहा है। और इसमें सबसे आगे है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी। कहा जा सकता है की अब दोनों के बीच बात इतनी बड़ चुकी है की ये दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला बना रहे हैं।

जी हां दरअसल सुनने में आय़ा है की इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के विरुद्ध नहीं खेलेंगे। उन्होंने इस दिसंबर श्रीलंका ट्रिप पर जाने से इनकार कर क्रिकेट से एक लंबा ब्रेक ले लिया है। अब ऐसे अचानक अपने करियर से दूरी बना लेना किस ओर इशारा कर रहा है ये तो आप सभी समझ ही गए होंगे।

हाल में अनुष्का शर्मा को लहंगे और विराट कोहली को शेरवानी में देखा गया। दोनों एक दूसरे को जिस तरह देख रहे हैं एसा साफ लग रहा है की दाल में कुछ काला है। लेकिन बाद में पता चला की विराट और अनुष्‍का शर्मा ने साथ में एक विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रही हैं। इस शूटिंग के कुछ फोटो जैसे ही सामने आए, सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्‍का के फैन्‍स ने मानों हंगामा सा मचा दिया।

लेकिन एक के बाद एक एसी चीजों को देखकर तो लगता है की अब विराट और अनुष्का बड़ी खुशखबरी सुनाने वाले हैं। हांलाकि जब इस बारे में अनुष्का शर्मा की क्लोज फ्रेंड से बात की गई तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया। लेकिन वो कहते हैं ना प्यार और शादी की खबरें छुपाए नहीं छुपती। ऐसे में अब तो बस अनुष्का और विराट के वेडिंग अनाउंसमैंट जारी करने का इंतजार है।

वैसे भी देखा जाए तो अब दोनों ने ही अपने करियर में काफी उंचे मुकाम हांसिल कर लिए है। अब इन दोनों को एक हो ही जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन