
नई दिल्ली। जहां मंगलवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से अरबपतियों की दौलत में गिरावट देखने को मिली वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार ( Indian Share Market ) में तेजी की बदौलत मुकेश अंबानी की संपत्ति ( Mukesh Ambani Net Worth ) में बेहिसाब इजाफा देखने को मिला। जिसकी वजह वो उस फेहरिस्त में शामिल हो गए, जिसका इंतजार देश के लोगों को हो रहा था। जी हां, रिलायंस के शेयरों ( Reliance Industries Share Price ) में लगातार इजाफे की वजह से मुकेश अंबानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स ( Mukesh Ambani became 5th richest person in world ) हो गए हैं। उन्होंने एनल मस्क ( Elon Musk ) को आठवें नंबर पर धकेलकर यह पोजिशन हासिल की है। बीते 24 घंटे की बात करें तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 4 बिलीयन डॉलर तक इजाफा देखने को मिला है। अब उनकी संपत्ति 74 बिलियन डॉलर के आसपास हो गई है।
मुकेश अंबानी के सितारे बुलंदी पर
मुकेश अंबानी के सितारे मौजूदा समय में बुलंदी पर दिखाई दे रहे हैं। फोब्र्स की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार वो दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। 24 घंटे में उनकी संपत्ति में करीब 4 बिलियन डॉलर यानी 30 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। उन्होंने एनल मस्क को पछाड़कर इस मुकाम को हासिल किया है। एनल मस्क की संपत्ति मौजूदा समय में करीब 3 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है, जिसकी वजह से उनकी कुल संपत्ति 71.6 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं मुकेश अंबानी के बाद वॉरेन बफे भी कतार में हैं। जिनकी संपत्ति में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 654 मीलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है और वो मुकेश अंबानी से करीब डेढ़ बिलियन डॉलर पीछे हैं।
टॉप 4 की संपत्ति में भारी गिरावट
खास बात तो ये है कि मौजूदा समय में टॉप 5 में मौजूद मुकेश अंबानी की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। जबकि बाकी टॉप 4 की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। खास बात तो से है कि सोमवार को अमरीकी बाजारों में तेजी की वजह से अमेजन के शेयरों में इजाफा देखने को मिला था। जिसकी वजह से जेफ बेजोस की संपत्ति में 97 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला था। वहीं मंगलवार को शेयरों में गिरावट आने की वजह से संपत्ति में 23 हजार करोड़ यानी दो फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। बनॉर्ड अनॉल्र्ट एंड फैमिली की संपत्ति में 768 मिलियन डॉलर, बिल गेट्स 219 मिलियन डॉलर और मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 1.3 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है।