कॉर्पोरेट वर्ल्ड

Steve Ballmer से बढ़ा Mukesh Ambani का फासला, अरबपतियों की सूची में 10वें नंबर पर आए

तीन दिन पहले Steve Ballmer से मात्र 2.2 बीलियन डॉलर कम थी Mukesh Ambani की संपत्ति 16 जुलाई 2020 में सुबह 10 बजे के आंकड़ों के अनुसार Steve के मुकाबले 6 बिलीयन कम हुई Mukesh Ambani Networth दुनिया के अरबपतियों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं Steve Ballmer 74.9 बिलीयन डॉलर का है नेटवर्थ

2 min read
Mukesh Ambani
Mukesh Ambani came 10th position in billionaires list, know how

नई दिल्ली। दुनिया में अरबपतियों की दौलत और रैंकिंग किस तरह से बदलती है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण हाल के दिनों में देखने को मिला है। जिन मुकेश अंबानी की संपत्ति ( Mukesh Ambani Net worth ) में लगातार इजाफा होने की वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि वो स्टीव बॉल्मर ( Steve Ballmer ) को पछाड़कर जल्द दुनिया के टॉप 5 अरबपतियों में शामिल हो जाएंगे, अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि मुकेश अंबनी ( Mukesh Ambani ) क्या टॉप 10 में भी अपनी जगह कायम रख पाएंगे। यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि उनकी संपत्ति में फिर से गिरावट आ गई है। वो आज दुनिया के अरबपतियों की सूची में 10 वें पायदान पर आ गए हैं। साथ ही उनकी कुल नेटवर्थ थी 70 बीलियल डॉलर से नीचे आ गई है।

10 वें पायदान पर पहुंचे मुकेश अंबानी
16 जुलाई 2020 सुबह 10 बजे मुकेश अंबानी का रियल टाइम नेटवर्थ 69 बीलियन डॉलर पर आ गया है। जिसके साथ ही वो 8वें नंबर से नीचे खिसकर 10 वें पायदान पर आ गए हैं। उनसे आगे एलन मस्क 8वें नंबर पर आ गए हैं, जोकि 15 जुलाई को 10 वें नंबर पर थे। टेस्ला के शेयरों में इजाफा और रिलायंस के शेयरों में गिरावट आने से यह फेरबदल देखने को मिला है। वहीं सरजी ब्रिन 9 वें पायदान पर काबिज हैं। आपको बता दें कि तीन दिन पहले मुकेश अंबानी 6 नंबर पर पहुंच गए थे। उसके बाद से रिलायंस के शेयरों में गिरावट के कारण वो लगातार नीचे पायदान पर खिसकते चले गए।

बढ़ गई स्टीव बॉल्मर से दूरी
करीब तीन दिन पहले तक इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि मुकेश अंबानी जल्द ही दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन जाएंगे। इसके पीछे काफी मजबूत तर्क और तथ्य दोनों थे। उस समय में स्टीव और अंबानी की संपत्ति में मात्र 2.2 बीलियन डॉलर का ही फासला था। वहीं मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के शेयरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। लेकिन बीते 24 घंटे में पूरी स्थिति को पलटकर रख दिया। मौजूदा समय में स्टीव बॉल्मर 74.9 बीलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं। वहीं मुकेश अंबानी के पास 69बीलियन डॉलर की संपत्ति है। यानी दोनों के बीच यह फायदा करीब 5.9 बीलियन डॉलर का हो गया है।

क्या टॉप टेन में कायम रह पाएंगे मुकेश अंबानी?
अब इस चर्चा की इस बात की नहीं है कि मुकेश अंबानी स्टीव बाल्मर को कब तक पछाड़कर दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बनेंगे। अब सवाल यह है कि दुनिया के 10 अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी रह भी पाएंगे या नहीं। इसके पीछे तर्क समझने के लिए हमें 11 वें नंबर काबिज फ्रांस के अरबपति एफबी मेयर्स की संपत्ति को देखना होगा। मौजूदा समय में उनकी संपत्ति 66.3 बीलियन डॉलर है। 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 1.25 बीलियन डॉलर का इजाफ हुआ है। वहीं मुकेश अंबानी से मात्र 2.7 बीलियन डॉलर कम है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.5 बीलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यानी एक और मुकेश अंबानी का बुरा दिन और वो दुनिया के 10 सबसे अमीरों की सूची से बाहर हो सकते हैं।

Updated on:
16 Jul 2020 11:05 am
Published on:
16 Jul 2020 11:02 am