नई दिल्ली। भले ही मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की कंपनी रिलायंस इंस्डस्ट्रीज के शेयरों ( Reliance Industries Share Price ) में बुधवार को करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई हो, जिसकी वजह से मुकेश अंबानी की दौलत ( Mukesh Ambani Net Worth ) में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन देश के बाकी टॉप 5 अरबपतियों के की दौलत को मिला दिया जाए तो भी तो मुकेश अंबानी के पास मौजूदा समय में ज्यादा संपत्ति है। अजीम प्रेमजी ( Azim Premji ), गौतम अडानी ( Gautam Adani ), राधाकिशन दमानी ( Radhakishan Damani ), शिव नाडर ( Shiv Nadar ) और सायरस पूनावाला ( Cyrus Poonawala ) का नाम दौलत के मामले में मुकेश अंबनी के बाद ही आता है। आपको बता दें कि 15 जुलाई को मुकेश अंबानी दुनिया के 10 टॉप अरबपतियों की सूची में 8 वें स्थान पर थे।