नई दिल्ली। केंद्र सरकार ( Government of India ) किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारोबारी बनाने के मूड में है। सरकार ने 2023-24 तक इस योजना के लिए 6,866 करोड़ रुपए का बजट रखा है। जानकारी के अनुसार सरकार किसानों को एकजुट कर 10 हजार फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन ( Farmer Producers Organization ) बनाने की तैसारी कर रही है। यह एफपीओ ( FPO ) किसानों के ग्रुप से बनता है जोकि रजिस्टर्ड होता है। किसान की इस ग्रुप के अंशधारक होते हैं। इस एफपीओ के तहत सरकार किसानों को रुपया देती है, जिससे किसान कारोबार शुरू कर सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं एफपीओ किस तरह से काम करता है और इसके क्या फायदे मिलेंगे।