कॉर्पोरेट वर्ल्ड

अब पेटीएम में रुपयों के साथ ब्यूटी और कुकिंग टिप्स भी ट्रांसफर कर सकेंगी महिलाएं

पेटीएम पर महिलाओं के लिए कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म का निर्माण पेटीएम ने इसके लिए लिए शीरोज के साथ की साझेदारी
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 1:50 PM IST
Paytm

नई दिल्ली। अभी तक पेटीएम सिर्फ मनी ट्रांसफर और शॉपिंग प्लेटफॉर्म की यूज हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में महिलाएं यहां पर एक दूसरे के साथ ब्यूटी और कुकिंग टिप्स भी शेयर कर सकेंगी। वास्तव में पेटीएम ऐप में अब एक विशेष सोशल कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म होगा जहां महिलाएं एक-दूसरे के साथ स्वास्थ्य, करियर, रिश्ते और खाना पकाने जैसे विषयों पर चर्चा कर सकेंगी। इस साथ ही वे अपने जीवन की घटनाओं और उपलब्धियों को साझा कर सकती हैं।

पेटीएम ब्रांड की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने अपने पेटीएम इनबॉक्स फीचर पर महिलाओं के लिए इस कम्यूनिटी का निर्माण करने के लिए महिलाओं के कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म शीरोज के साथ साझेदारी की है, जिस पर कंटेंट बेस्ड सेवाओं के लिए लगभग तीन करोड़ से अधिक मासिक विजीटर्स का पंजीकृत किए गए हैं। पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक एबोट ने कहा कि महिलाओं के लिए यह विशेष सामाजिक सामुदायिक फीड यूजर्स के बीच प्रचलित पेटीएम इनबॉक्स में महत्वपूर्ण ट्रैक्शन के लिए बनाया जाता है।

उन्होंने आगे कहा, "यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, क्योंकि यह विशेष रूप से क्यूरेट किए गए कंटेंट और विभिन्न कम्यूनिटीज प्रदान करती है जिनमें वे अपने ईच्छा अनुसार भाग ले सकती हैं। यह सोशल मंच उन्हें खुद को शिक्षित करते हुए खुद को व्यक्त करने, सीखने और साझा करने के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करेगा।" शीरोज के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर अविनाश हिंदूपुर ने कहा कि संयुक्त उद्यम 'लाखों महिला इंटरनेट यूजर्स के विचारों को आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने आगे कहा, "शीरोज अपनी प्रगति की कहानियों को लिखने के लिए महिला इंटरनेट यूजर्स का चैंपियन रहा है। पेटीएम की पैठ और इसकी पहुंच का लाभ उठाते हुए लाखों महिला इंटरनेट यूजर्स अब सलाह देने वाले 1000 से अधिक कम्यूनिटीज तक पहुंच सकती हैं। यह साझेदारी सामुदायिक इकोसिस्टम को 10 करोड़ महिलाओं तक ले जाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।"

Updated on:
22 Aug 2019, 1:50 PM IST
Published on: