3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बिना ATM निकालें कैश

SBI खोलेगा 10 लाख YONO कैश प्वांइट खोलेगा इस सुविधा में आप बिना कार्ड के कैश लेनदेन कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 22 Aug 2019, 10:19 AM IST

sBI

खुशखबरी: SBI ने ब्याज दरों में की कटौती, आज से लोन लेना हुआ सस्ता

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को जल्द ही नई टेक्नोलॉजी और कुछ खास सुविधाएं दे सकता है। अब आप एसबीआई का कार्ड यूज किए बिना ही एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकेंगे। आने वाले 18 महीनों में भारतीय स्टेट बैंक देश में अपने 10 लाख YONO कैश प्वाइंट लगाने की योजना बना रहा है। योनो कैश प्वाइंट के जरिए ग्राहकों को पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी।


बंद नहीं होंगे डेबिट कार्ड

आपको बता दें कि एसबीआई करीब 70 हजार कैश प्वाइंट पहले से ही स्थापित कर चुका है। आने वाले समय में देश को और ज्यादा डिजिटल बनाने के लिए एसबीआई ये कदम उठाने जा रहा है। फिलहाल एसबीआई अपने डेबिट कार्ड को बंद नहीं करेगा, जिन भी ग्राहकों के पास डेबिट कार्ड है वह पहले की तरह ही काम करते रहेंगे।


ये भी पढ़ें: SBI में खाता रखने वालों के लिए खुशखबरी, फेस्टिव सीजन में बैंक लोन लेने पर दे रहा भारी छूट


एसबीआई के चेयरमैन ने दी जानकारी

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लेटफॉर्म काफी सेफ है। इसमें लोग बिना कार्ड के ही पैसा निकाल सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि योनो कैश के जरिये भविष्य में ग्राहक बिलों का भुगतान और डिजिटल लेन देन कर सकते हैं। जल्द ही देशभर में लगभग 10 लाख योनो कैश प्वाइंट लगाए जाएंगे।


नए-नए प्लान लॉन्च करेंगे

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने होम लोन को रेपो रेट से जोड़ा था, जिसके बाद हमें ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। इसी को देखते हुए हम एक और कदम उठाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ग्राहकों की इच्छा पर है कि वे नए प्रोडक्ट के साथ जाएं या अपने होम लोन को एमसीएलआर के साथ जोड़ कर रखें।


ये भी पढ़ें: एसबीआई के बाद ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स ने सस्ते किए होम और ऑटो लोन


डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि ‘हम डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को लोकप्रिय बना रहे हैं। यह अधिक सुरक्षित है और ग्राहक को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।’


क्या है योनो

आपको बता दें कि योनो एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक कैश निकालने के लिए अपने स्मार्टफोन का प्रयोग करते हैं। इसके जरिये लेनदेन और बिलों का भुगतान भी किया जा सकता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App