कॉर्पोरेट वर्ल्ड

Reliance Industries ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली India की बनी पहली Company

Share Market में बीता सप्ताह रहा Reliance Industries के नाम, रिकॉर्ड लेवल पर Market Cap Reliance Industries के Market Cap में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हुआ इजाफा 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का Market Cap वाली पहली कंपनी बनी Reliance Industries
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2020, 5:19 PM IST
Reliance Industries Share Price
Reliance Industries created history, India's first company to do so

नई दिल्ली। शुक्रवार को जब शेयर बाजार ( Share Market ) बंद हुआ तो रिलायंस ( Reliance Industries ) इतिहास रच चुका था। कंपनी का शेयर ऑल टाइम हाइक पर और मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपए के पार। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उससे एक दिन पहले जियो प्लेटफॉर्म ( Jio Platform ) को अपना 11 निवेशक मिला और जिसके बाद शुक्रवार को मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) ने साफ कर दिया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त ( Reliance Industries Debt Free ) हो गई है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा कस उछाल देखने को मिला। आंकड़ों की मानें बीते सप्ताह बाजार में सबसे ज्यादा फायदे वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही। कंपनी के शेयरों में की कीमतों में इजाफा तो हुआ ही, साथ ही मार्केट भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी के शेयर और मार्केट कैप के बारे में...

कंपनी के शेयरों की कीमत में इजाफा
पहले बात कंपनी के शेयरों की करें तो 12 जून को खत्म हुए सप्ताह में कंपनी का शेयर 1588.8 रुपए था, जो अगले सप्ताह के अंत में यानी 19 जून को खत्म हुए सप्ताह में कंपनी का शेयर 103 रुपए के इजाफे के साथ 1759.50 रुपए पर पहुंच गया। इन पांच दिनों में 171 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों की ऊंचाई को छू लिया। कंपनी का शेयर कारोबारी स्तर पर 1788.60 रुपए तक पहुंचा था।

कंपनी के मार्केट कैप में एक लाख करोड़ का इजाफा
बीते एक सप्ताह में कंपनी के मार्केट में एक लाख करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 11.15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की इकलौती ऐसी कंपनी बन गई है, जिसका मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। बीते एक सप्ताह में कंपनी का मार्केट कैप 1.08 लाख करोड़ बढ़ा है।

रिलायंस पीपी के शेयरों से भी कमाई
वहीं रिलायंस के राइट्स इश्यू की बात करें तो अलग से कंपनी के शेयरों को अलग से लिस्ट किया गया था। रिलायंस पीपी के शेयरों की बात करें तो लिस्ट के दौरान 659 रुपए पर खुला था। जो करीब 813 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच चुका है। वहीं रिलायंस पीपी के मार्केट कैप 34340 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके शेयर में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

Updated on:
21 Jun 2020, 5:19 PM IST
Published on: