RIL Q1 Results से पहले हरेक Share Holders को भेजा 6.50 रुपए का Dividend Dividend के साथ Reliance Foundation Hospital का 15 फीसदी का Discount Coupon भी भेजा
नई दिल्ली। कहते हैं परंपराएं या तो समय के साथ बदल जाती हैं, या फिर बंद हो जाती हैं। रिलायंस के साथ दोनों हुआ। धीरूभाई अंबानी ( Dhirubhai Ambani ) के समय में शुरू हुई परंपरा को बेटों के बंद कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से बदले हुए स्वरूप में दोबारा शुरू किया। जी हां, यह परंपरा है हर साल कंपनी शेयर होल्डर्स को डिविडेंड ( Share Holders Dividend ) के साथ डिस्काउंट कूपन ( Reliance Discount Coupon ) भेजना। काफी सालों के बाद एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर होल्डर्स ( Reliance Industries Share Holders ) को डिस्काउंट कूपन भेजा है। पहले कूपन विमल क्लोदिंग का भेजा जाता था। अब रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल का भेजा गया है, जहां पर इलाज कराने पर आपको 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
डिविडेंड लेटर के साथ मिला कूपन
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अपने शेयरधारकों को वर्ष 2019-20 के लिए फुली पेडअप शेयर्स पर 6.50 रुपए का डिविडेंड दिया है। जिसके साथ शेयर होल्डर्स को मेल भी भेजा गया है, जिसके नीचे एक कूपन है। जानकारी के अनुसार शेयर होल्डर्स को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा चलाए सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई में कुछ सर्विस में 15 फीसदी का डिस्काउंट पा सकते हैं।
यह मिलेगा डिस्काउंट
- हॉस्पिटल रूम चार्ज पर डिस्काउंट
- पैथलॉजी और रेडियोलॉजी में डिस्काउंट
- एक्सीक्यूटिव हेल्थ चेकअप में डिस्काउंट।
- मेल का प्रिंट आउट देकर फायदा लिया जा सकता है।
- कूपन 30 सितंबर 2021 तक वैलिड है।
- शेयर होन्डर्स से किसी और को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।
पहले विमल फैब्रिक्स का मिलता था डिस्काउंट
जानकारों की मानें तो 90 के दशक में धीरूभाई अंबानी के समय रिलायंस शेयर होल्डर्स को डिस्काउंट कूपन दिया जाता था। यह कूपन विमल फैब्रिक्स का होता था और उसका इस्तेमाल देश के चुनिंदा विमल डीलर के पास होता था। यह कूल प्रत्येक वर्ष रिलायंस के डिविडेंड चेक के साथ दिया जाता था। बाद में इस कूपन को देना बंद कर दिया गया। काफी सालों के बाद इसे दोबारा से शुरू किया गया है।
कर्जमुक्त हो गई है कंपनी
वास्तव इसकी शुरूआत तब शुरू की गई है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज पूरी तरह से कर्जमुक्त हो गई है। ताज्जुब की बात तो ये है कि कंपनी को कर्जमुक्त बनाने का लक्ष्य दिसंबर 2020 रखा गया था, लेकिन कंपनी समय से 6 महीने पहले यानी 2020 में ही पूरी तरह से कर्जमुक्त हो गई। रिलायंस के साथ जियो भी कर्जमुक्त हो चुकी है। आपको बता आज कंपनी अपने तिमाही नतीजे भी जारी करने वाली है।