कॉर्पोरेट वर्ल्ड

इस राज्य में रहते हैं देश के सबसे अमीर लोग, जानिए कितनी है संपत्ति

बार्कलेज हुरुन इंडिया ने हाल ही में देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की हैं। जिसके अनुसार मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं।

2 min read
mumbai
इस राज्य में रहते हैं देश के सबसे अमीर लोग, जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली। बार्कलेज हुरुन इंडिया ने हाल ही में देश के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं। लेकिन इसी के साथ ही बार्कलेज हुरुन इंडिया की जारी रिपोर्ट में एक और बात का खुलासा किया गया है। दरअसल बार्कलेज हुरुन इंडिया की लिस्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि कौन से राज्य में सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं।

इस राज्य में रहते हैं देश के सबसे अमीर लोग
बार्कलेज हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2018 के अनुसार भारत के सबसे अमीर लोग महाराष्ट्र में रहते हैं। रिच लिस्ट में देश के 10 सबसे अमीर लोगों में से 5 लोग महाराष्ट्र में रहते हैं। टॉप पर रहने वाले मुकेश अंबानी भी महाराष्ट्र में ही रहते है। तो वहीं पांचवें,छठे और सातवें नंबर पर रहने वाले दिलीप सांघवी, उदय कोटक और सायरस पूनावाला भी महाराष्ट्र के ही हैं। नौवें नंबर पर आने वाले साइरस पलोनजी मिस्त्री भी महाराष्ट्र के ही हैं।

इस राज्य के लोग हैं सबसे अमीर
बार्कलेज हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की पूरी लिस्ट के अनुसार देश के कुल 42.7 प्रतिशत अमीर लोग महाराष्ट्र के हैं। आपको बता दें की इस लिस्ट में उन लोगों को रखा गया है जिनकी सम्पति कम से कम 1,000 करोड़ रुपये है। देश के टॉप-10 अमीरों में से पांच महाराष्ट्र से हैं जिनकी कुल संपत्ति 3.7 लाख करोड़ है।

दूसरे नंबर पर है ये राज्य
इस लिस्ट में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर आता है राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी नई दिल्ली और इससे सटा एनसीआर का इलाका जहां के लोगों की कुल संपत्ति 7 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद कर्नाटक और बेंगलुरु शामिल हैं। इसके बाद गुजरात (अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत) शामिल है। जहां 607 लाख करोड़ रुपए की सम्पति के साथ 60 लोग शामिल हैं। आंध्र प्रदेश (तेलंगाना सहित - हैदराबाद, सिकंदराबाद, काकीनाडा, रंगारेड्डी, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और तिरुपति के जिले शामिल) में 55 रुपये 1.66 लाख करोड़ की संपत्ति वाले लोग हैं।

Updated on:
29 Sept 2018 02:16 pm
Published on:
29 Sept 2018 12:20 pm