
टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर सस्ते रिचार्ज प्लान लाती रहती है। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हाईस्पीड इंटरनेट डाटा और फ्री एसएमएस जैसे ऑफर्स मिलते हैं। अब इसी कड़ी में सरकारी टेलिकॉम कंपनी bsnl ने अपना अब तक का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में भी यूजर्स को हाई स्पीड डाटा और वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधाएं दी जा रही है। बीएसएनएल के इस सस्ते प्लान की कीमत 365 रुपए है। साथ ही बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। अगर औसतन इसका खर्च लगाया जाए तो यह मात्र 1 रुपए प्रतिदिन होता है।
फ्री कॉलिंग और ज्यादा डाटा
बीएसएनएल के प्लान की सुविधाओं की बात करें तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। शुरुआती 60 दिनों में रोजाना 250 मिनट की बातचीत फ्री होगी। वहीं 250 मिनट की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को बेस प्लान के अनुसार टैरिफ देना होगा। वहीं डाटा की बात करें तो बीएसएनएल के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को रोजाना 2जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स रोजाना के 100 एसएमएस भी फ्री कर सकते हैं।
इन सर्किल के यूजर्स उठा पाएंगे लाभ
बता दें कि बीएसएनएल के इस 365 रुपए वाले रिचार्ज प्लान का लाभ आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, वेस्ट बंगाल, नार्थ ईस्ट, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, चेन्नई, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट के यूजर्स उठा पाएंगे।
घर वापसी पोस्टपेड प्लान
ब्ता दें कि 365 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के अलावा बीएसएनएल ने हाल ही अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी एक प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान का नाम है घर वापसी प्लान। बीएसएनएल के इस घर वापसी पोस्टपेड प्लान की कीमत 399 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 70जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में बीएसएनएल डाटा रोलअवर की सुविधा भी दे रही है।
इसमें यूजर्स को रोलओवर सुविधा के तहत 210जीबी डेटा मिल सकता है। घर वापसी प्लान के अलावा बीएसएनएल पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक और ऑफर लाई है। इसमें 525 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान के तहत यूजर्स कोे 85जीबी डेटा मिलेगा।