टेक्नोलॉजी

EPFO 3.0: क्या अप्रैल 2026 के बाद UPI से निकलेगा PF का पैसा? जान लें पूरी सच्चाई

EPFO 3.0: UPI से PF निकालने की तैयारी। 75% तक निकासी,25% पैसा रिटायरमेंट, AI क्लेम सेटलमेंट और नया ऐप अप्रैल 2026 से क्या बदलेगा?

2 min read
Feb 11, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0 UPI Withdrawal: इस समय कर्मचारियों के मन में एक सवाल तेजी से चर्चा में आया हुआ है। क्या अब PF निकालना भी फोन में UPI पेमेंट निकालने जितना आसान हो जाएगा? Employees Provident Fund Organisation(ईपीएफओ) ने अपना एक नया वर्जन EPFO 3.0 तैयार किया है। ईपीएफओ के अनुसार इस नए वर्जन से कोई भी कर्मचारी आसानी से अपने pf के पैसे बिना किसी झंझट के निकाल सकेंगे। हालांकि, यह जान लेना जरूरी है कि UPI से PF निकालने की सुविधा अभी चालू नहीं हुई है। फिलहाल इसका सिस्टम, जांच और तकनीकी अपग्रेड में चल रहा है। डमी पर ट्रायल करके इसको आम कर्मचारियों के लिए उपयोगी बनाया जायेगा जिससे आम लोगों को इसमें कोई समस्या नहीं आए।

ये भी पढ़ें

UTS Ticket: रेलवे की सभी यात्रियों को जरूरी सलाह, जान लें नहीं तो 1 मार्च से नहीं कटेगा जनरल टिकट

EPFO 3.0 Update: क्या बदल सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक EPFO 3.0 में कुछ एडवांस तकनीकी अपडेट देखने को मिल सकते है जैसे-

नया सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली पोर्टल, जो कर्मचारियों को आसानी से समझ आए और उपयोग करने में परेशानी न हो।
AI आधारित ऑटो क्लेम सेटलमेंट।
सेल्फ-सर्विस अपडेट सुविधा।
UPI के जरिए PF के पैसो की संभावित निकासी।
ईपीएफओ का लक्ष्य है की पेपरवर्क और कर्मचारियों की समस्या इससे कम हो।

Epfo 3.0 Rules: क्या हो सकते है पीएफ निकालने के नियम?

सदस्य अपने खाते में पड़ें PF बैलेंस का 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे।
हर ट्रांजैक्शन की 25,000 रूपए की संभावित सीमा हो सकती है।
आपके pf की 25% राशि रिटायरमेंट के लिए लॉक हो सकती है।
ये पीएफ का पैसा आपको सीधे ही लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
लेकिन आधिकारिक लॉन्च होने से पहले इन नियमों में बदलाव हो सकता है। इसलिए इसे अभी अंतिम नहीं माना जा सकता।

EPFO 3.0 Launch Date: कब हो सकता है लॉन्च?

जानकारी के अनुसार अभी कोई एक तारीख तय नहीं की गई है लेकिन सम्भावना बताई जा रही है की EPFO इस नई सुविधा को अप्रैल 2026 के अंदर ला सकता है।

EPFO Update: कर्मचारियों के लिए क्यों अहम?

हर साल करोड़ों PF क्लेम अप्लाई किए जाते हैं। EPFO अब फोन में UPI से पैसा निकालने जैसा आसान सिस्टम और तेज अनुभव देने की कोशिश में है।
अगर अप्रैल 2026 के आसपास यह सिस्टम लागू हो जाता है, तो कर्मचारियों के लिए PF निकालना पहले से काफी सरल हो जाएगा।

NOTE: EPFO 3.0 एक डिजिटल अपग्रेड योजना है। UPI से PF निकासी की तैयारी चल रही है, लेकिन सुविधा अभी उपलब्ध नहीं हुई है। कर्मचारियों को अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें

Phone Internet Problem: अचानक बंद हो गया मोबाइल इंटरनेट? सर्विस सेंटर से पहले ये ट्रिक्स आजमाकर तुरंत चालू करें इंटरनेट

Updated on:
11 Feb 2026 01:43 pm
Published on:
11 Feb 2026 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर