टेक्नोलॉजी

नाम बदलते ही गूगल दुनिया में छा गया, क्या था पुराना नाम, Google के बर्थ डे पर पढ़िए ये कहानी

Google's 27th Birthday : आज गूगल इंडिया अपना 27 वां जन्मदिन (Happy Birthday Google) मना रहा है। आइए, इस खास मौके पर गूगल के पहले नाम (Google first name) से लेकर गैरेज से शुरू होने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 min read
Sep 27, 2025
Google first name, Google interesting story, Googles Birthday,
गूगल के फर्स्ट ऑफिस की फोटो | फोटो- गूगल

Google's 27th Birthday : आज गूगल इंडिया अपना 27 वां जन्मदिन (Happy Birthday Google) मना रहा है। 27 सितंबर को ये 27 बरस का हो चुका है। ऐसे खास मौके पर गूगल की ओर से यूजर्स को खास निमंत्रण भी मिला है। इस बेहद खास मौके पर गूगल ने एक स्पेशल बर्थे डे इनविटेशन लेटर भी शेयर किया है। जिस पर ये भी लिखा है कि "सेलिब्रेशन में आना जरूर…" इस पर एक यूजर ने कमाल का कमेंट भी किया है। इस खास मौके पर आइए गूगल के बनने की कहानी पढ़ते हैं, गूगल के पहले नाम (Google first name) से लेकर गैरेज से शुरू होने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Googles 27th Birthday : गूगल का बर्थ डे पोस्ट

Googles Birthday | Photo- Google

शनिवार को गूगल इंडिया की ओर से 27 वें जन्मदिन के मौके पर पोस्ट किया गया है। इस क्रिएटिव तरीके से डिजाइन किया गया है। जिसको पढ़कर शायद आपको भी मजा आए! इसमें सबसे खास बात ये है कि गूगल ने सभी यूजर्स के लिए लिखा है कि ऑनलाइन सेलिब्रेशन में जरूर आना।

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है, गूगल मां जन्मदिवस की शुभकामनाएं! मैं सोच भी नहीं सकता कि तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी कैसी होती! इसके अलावा अन्य यूजर भी गूगल के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

2007 : हैदराबाद, भारत में पहला गूगल ऑफिस

साल 2007 में गूगल ने भारत में एंट्री मारी। जानकारी के मुताबकि, गूगल की ओर से अधिकारिक रूप से इसका पहला ऑफिस हैदराबाद में खोला गया। इसके बाद भारत के बेंगलुरु, गुरुग्राम और मुंबई में इसके प्रमुख कार्यालय खोले गए हैं।

गैरेज से दुनिया भर में छाया गूगल

गूगल के बारे में रोचक जानकारी | डिजाइन- पत्रिका

गूगल की अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, साल 1995 में गूगल की कहानी शुरू हुई थी। जब लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। साल 1998 में पीएचडी के दौरान ही लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने गूगल की शुरुआत कर दी। इसके लिए उन्होंने अपने गैरेज को ऑफिस बना दिया। इस तरह से धीरे-धीरे इंटरनेट की दुनिया में उनकी उपस्थिति दर्ज हुई और वो आज हर फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप में मौजूद हैं।

Google first name : बैकरब का नाम बदलकर गूगल

आप ये भी जान लें कि गूगल का नाम पहले बैकरब था। फिर इसका नाम बदल दिया गया। लैरी और सर्गेई ने मिलकर "दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करने और उसे सर्वत्र सुलभ व उपयोगी बनाने" के मिशन पर काम करने का प्रण लिया था जिसका रिजल्ट आज हमारे सामने है।

Published on:
27 Sept 2025 01:55 pm