टेक्नोलॉजी

क्या है Grokipedia? जिसे Elon Musk ने बताया Wikipedia से 10 गुना बेहतर, जानें इसकी खास बातें

Grokipedia का काम करने का तरीका ट्रेडिशनल चैटबॉट्स जैसे ChatGPT या Grok मॉडल से थोड़ा अलग हटकर है। यह यूजर से बातचीत करने के बजाय सीधे टॉपिक सर्च पर काम करता है।

2 min read
Oct 28, 2025
Grokipedia (Image: Grokipedia)

Grokipedia Hindi: एलन मस्क एक बार फिर से इंटरनेट पर सुर्खियों मे हैं। दरअसल इस बार उनकी कंपनी xAI ने नया AI प्लेटफॉर्म Grokipedia लॉन्च किया है। यह नया प्लेटफॉर्म Wikipedia का अल्टरनेटिव ऑप्शन बताया जा रहा है। मस्क ने दावा किया है कि ग्रोकपीडिया, विकिपीडिया से 10 गुना ज्यादा बेहतर और न्यूट्रल है। इसे ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया के रूप में लाया गया है जो पूरी तरह आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की मदद से काम करता है। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में।

ये भी पढ़ें

Upcoming Smartphones: नवंबर में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, Lava Agni 4 5G से लेकर OnePlus 15 तक लिस्ट में शामिल

ग्रोकपीडिया क्या है? (Grokipedia Kya Hai)

एलन मस्क लंबे समय से विकिपीडिया की आलोचना करते रहे हैं। उनका कहना है कि विकिपीडिया पर मौजूद कंटेंट में राजनीतिक झुकाव और एडिटोरियल बायस होता है। यही वजह है कि उन्होंने एक नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो तथ्य-आधारित और निष्पक्ष जानकारी देने का काम करेगा।

यह प्लेटफॉर्म अब सभी लोगों के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो गया है। लॉन्च के तुरंत बाद वेबसाइट कुछ समय के लिए ऑफलाइन चली गई थी, हालांकि अब दिक्कत नहीं है और सही तरीके से काम कर रही है।

Grokipedia कैसे काम करता है?

Grokipedia का काम करने का तरीका ट्रेडिशनल चैटबॉट्स जैसे ChatGPT या Grok मॉडल से थोड़ा अलग हटकर है। यह यूजर से बातचीत करने के बजाय सीधे टॉपिक सर्च पर काम करता है। इस बात को उदाहरण से समझें तो, अगर कोई यूजर 'Cricket' टाइप करता है तो AI उसे उस विषय (Cricket) पर एक संक्षिप्त और सटीक जानकारी देगा।

कंपनी के मुताबिक, ग्रोकपीडिया का शुरुआती वर्जन v0.1 जारी किया गया है जिसमें करीब 8.85 लाख आर्टिकल्स शामिल हैं। हालांकि यह संख्या विकिपीडिया के मुकाबले काफी कम है लेकिन Grokipedia एक हाइब्रिड सिस्टम पर काम करता है जहां आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, वेरिफाइड सोर्स यूजर्स के इनपुट को मिलाकर फैक्ट बेस्ड जानकारी तैयार करता है।

'न्यूट्रल नॉलेज प्लेटफॉर्म' बनाना चाहते हैं मस्क

Elon Musk ने Grokipedia को लॉन्च करते हुए कहा कि उनका मकसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो राजनीतिक रूप से निष्पक्ष और डेटा-आधारित जानकारी दे सके। उनका कहना है कि Wikipedia जैसे प्लेटफॉर्म पर एडिटिंग और ओपीनियंस का प्रभाव ज्यादा होता है जबकि Grokipedia में डेटा की सटीकता को प्राथमिकता दी जाएगी।

हालांकि लॉन्च के बाद कुछ यूजर्स ने Grokipedia के शुरुआती कंटेंट पर सवाल उठाए। मस्क के प्रोफाइल पेज पर उनकी वजन घटाने जैसी निजी बातें देखकर लोगों ने प्लेटफॉर्म की निष्पक्षता पर चर्चा शुरू कर दी। इस पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ग्रोकपीडिया अभी शुरुआती दौर में है और आने वाले अपडेट्स में इसकी सटीकता और विश्वसनीयता को और बेहतर बनाया जाएगा।

Grokipedia का इस्तेमाल कैसे करें?

Grokipedia को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को grokipedia.com वेबसाइट पर जाना होगा। यहां साइन इन करने के लिए यूजर्स को अपने X अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा। फिलहाल इसका कोई आधिकारिक मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है। xAI ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप या फेक वेबसाइट से दूर रह जो Grokipedia के नाम पर दावा करती हैं।

ये भी पढ़ें

25 हजार के बजट में आते हैं ये 5 धांसू कैमरा फोन, जानें कौन-सा ऑप्शन रहेगा आपके लिए बेस्ट

Updated on:
28 Oct 2025 02:07 pm
Published on:
28 Oct 2025 02:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर